कानपुर। महाराष्ट्र में आज हजारों की संख्या में ठाणे से मुंबई पहुंचे अन्नदाताओं व आदिवासी समुदाय के लोगाें ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।  राज्य के लगभग 20 हजार किसान मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे है। नाराज किसान आदिवासी लोक संघर्ष समिति के बैनर तले विराेध-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाए व बच्चे शामिल हैं।  किसानों का कहना है उनकी मांगों को पूरा करने के नाम पर महज आश्वासन मिल रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस सरकार उनकी किसी बात पर ध्यान नही दे रही है।  

महाराष्ट्र : मुंबई में हजारों किसान कर रहे विराेध-प्रदर्शन,ये हैं अन्नदाताओं की मांगे

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच बातचीत हो सकती

खबरों की मानें तो किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच बातचीत हो सकती है।  किसानों की मांग है कि कर्ज माफी का पैकेज लागू किया जाए। उन्हें सूखे के लिए मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा आदिवासियों को वन अधिकार सौंपे जाने की मांग पूरी की जाए। इतना ही नहीं स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को भी लागू किया जाए। किसानों का कहना है कि वामीनाथन आयोग की सिफारिशों में न्यूनतम समर्थन मूल्य संग  भूमि अधिकार और मुआवजे पर बेहतर सुझाव दिए गए हैं।

किसानों को मुआवजा देने के लिए बीडीए लेगा 50 करोड़ का लोन

National News inextlive from India News Desk