- शिव मंदिरों में सुबह से भक्त पहुंचने लगे थे

- बारिश ने शिव भक्तों को किया सराबोर

BAREILLY: सावन माह के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। झमाझम बारिश के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे से शिव भक्तों ने पूरे वातावरण में भक्तिमयी छटा बिखेर दी। जलाभिषेक के लिए भक्तों का हूजुम सुबह से ही मंदिरों की तरफ उमड़ना शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए सुबह चार बजे ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए थे। मंदिर के हर रास्ते पर श्रद्धालुओं की कतारें लगी थीं। देर शाम मंदिरों में आरती का आयोजन किया गया।

विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

सोमवार को 'सोम सिद्धि प्रीति योग' होने से सावन की महत्ता काफी बढ़ गई। फ्7 वर्ष बाद पड़े इस योग में भगवान शिव का जलाभिषेक कर भक्तों ने भोलेनाथ की कृपा प्राप्त की। धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, अलखनाथ, बनखंडीनाथ, तोपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ सहित के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु बेल पत्र, दूध, दही, धतूरा, अक्षत, भांग और रोली से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर भगवान शिव का आर्शिवाद प्राप्त्ा किए।

भीगते पहुंचे मंदिर

भोलेनाथ का दर्शन पाने के लिए भक्त घंटों लाइन में खड़े रहे। बम-बम के जयकारे से उनका जोश और भी बढ़ता जा रहा था। सोमवार सुबह मौसम भी सुहावना था। बारिश के बावजूद शिवभक्तों के उल्लास में कमी नहीं आई और लोग भीगते हुए ही मंदिर पहुंचे। इस दौरान डाक बम और कावडि़यों का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था।

सिक्योरिटी की रही व्यवस्था

सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। सिटी के मैक्सिमम मंदिरों में जेंट्स और लेडीज पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। सिक्योरिटी व्यवस्था सही होने से भक्तों ने बिना किसी परेशानी के शिव की पूजा की।