- मनाया गया भगवान महावीर का 2616वां जन्मकल्याणक महोत्सव

GORAKHPUR: भगवान महावीर का 2616वां जन्मकल्याणक महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। पाश्‌र्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रजत रथ पर सवार भगवान महावीर का रजत विग्रह नगर भ्रमण को निकला तो चारों तरफ जय जयकार व पुष्प वर्षा से माहौल भक्तिमय हो गया। जैन मंदिर से भगवान महावीर की मूर्ति व यंत्र को ज्ञानेंद्र जैन व पुष्पदंत जैन ने रथ पर विराजमान किया। इसके बाद अतुल जैन एवं परिवार द्वारा भगवान की आरती उतारी गई। सेवक के रूप में वर्धमान जैन एवं आदित्य जैन धोती एवं दुपट्टा धारण किए हुए भगवान को रास्ते भर चवर डुला रहे थे। रथ केसारथी के रूप में प्रखर, राजेश, पुष्पदंत जैन एवं सुधीर जैन थे।

आकर्षण का केंद्र रही रथ यात्रा

जैन समाज के अन्य लोग भी रथ खींच रहे थे जो रथ यात्रा केआकर्षण का केंद्र था। यात्रा में सबसे आगे भगवान महावीर केपंचशील सिद्धांत का संदेश देता हुआ ध्वज, सुसज्जित घोड़े, भगवान महावीर का संदेश लिखा बैनर लिए लोग चल रहे थे। रथ यात्रा का शुभारंभ आरती करने के बाद मेयर सीताराम जायसवाल व पूर्व मेयर डॉ। सत्या पांडेय, नगर विधायक डॉ। राधा मोहन दास अग्रवाल ने रथ खींच कर किया। यह यात्रा जैन मंदिर से निकल कर आर्यनगर, बक्शीपुर, टाउनहाल, गोलघर, भगवान महावीर मार्ग होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा के वापस मंदिर पहुंचने पर भगवान महावीर का 108 रजत कलशों से पंच रस महाभिषेक व जन्म कल्याणक आरती हुई। रथ यात्रा का रास्ते में पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम समापन पर सोसाइटी की तरफ से अध्यक्ष पुष्प दंत जैन, मंत्री ज्ञानेन्द्र जैन ने समाज, पुलिस प्रशासन, नगर निगम व मीडिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र जैन, विकास जालान, इंदु जैन, संध्या जैन, शिवांगी जैन, अल्पना जैन, शिखा जैन, कामिनी जैन, सौम्या जैन, दिव्या जैन समेत जैन परिवार शामिल रहे।