अपनी दिली इच्छा जताई

जानकारी के मुताबिक क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी करीब 8 साल बाद फिर से घरेलू क्रिकेट में खेल सकते हैं। वह झारखंड की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर अपनी इच्छा पूरी करना चाहते हैं। इसके साथ ही अपने फैंस को सरप्राइज देना चाहते हैं। इस संबंध में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के सचिव राजेश वर्मा का कहना है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उन्होंने जब यहां खेलने के बारे में कहा तो उन्होंने अपनी दिली इच्छा जताई है। धोनी ने उनसे कहा कि वह हजारे ट्रॉफी में झारखंड की तरफ से खेलने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि साथ ही धोनी ने उन्हें यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनके झारखंड की ओर से खेलने का फैसला अगले महीने पाकिस्तान की सीरीज पर निर्भर करेगा। अगर सीरीज नहीं होती है तो वे जरूर खेलेंगे।

काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे

इतना ही नहीं सचिव राजेश वर्मा का यह भी कहना था कि यह साफ है कि धोनी के खेलने से खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि उनका मनोबल काफी हद तक बढ जाएगा। इसके साथ ही उनसे जब यह पूछा गया कि धोनी कितने मैच खेलेंगे या फिर वह सिर्फ टीम का नेतृत्व करने के लिए आएंगे। इस पर उनका कहना था कि अभी इस बारे में पूरी बात नहीं हुई है। बतातें चलें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब टेस्ट खिलाड़ी नहीं है। धोनी ने 2007 में आखिरी बार झारखंड की तरफ से खेला था। इस दौरान वह पूर्व क्षेत्र चरण में सैयद मुश्ताक अली टी-20 चैंपियनशिप में कोलकाता में मैच खेले थे।

inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk