- कांग्रेस की कैंडीडेट रीता बहुगुणा के लिए वोट मांगने आए फिल्म डयरेक्टर महेश भट्ट

LUCKNOW: 'जिस्म' बेचने में दिक्कत नहीं आती, 'मर्डर' आराम से बिक जाता है। मगर एक सिटी लाइट नहीं बिकता है। एक आम आदमी की कहानी कोई नहीं देखना चाहता है। यह कहना था बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट का। वे फ्राइडे को को कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के समर्थन में लखनऊ आए थे। योजना भवन के पास बने कांग्रेस के केंद्रीय कैम्प कार्यालय में उन्होंने कहा कि इंडिया में सिर्फ गांधी की आइडियोलॉजी ही चल सकती है।

BJP पर बरसे

उन्होंने अपनी बात को मजबूती देते हुए कहा कि इंडिया में कई सम्प्रदाय के लोग रहते हैं, जिन्हें एक विशेष समुदाय के लोग लेकर नहीं चल सकते हैं। बीजेपी को लेकर वे आवेश में आ गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी एक न्यूट्रल अंपायर नहीं हैं। उन्होंने बताया, 'मेरे पिता नारायण भट्ट गांधी जी के साथ रहे और आजादी की लड़ाई लड़ी.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश को चला सकती है। उन्होंने कहा कि यह वही मोदी है जब मुम्बई में हुए बम धमाकों में मेरे बेटे ने हेल्प करनी चाही तो उसे आतंकी बना दिया गया। यहां तक उस समय गुजरात में हमारी रिलीज हुई फिल्में उतार दी गई। फिल्म बनाने के बाद हमारी स्थिति ऐसी होती है जैसे कि एक महिला की डिलीवरी के समय। ऐसे में उसके पेट पर लात मारने का क्या असर पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गलत है तो कांग्रेस को भारत मुक्त करना कहां तक उचित है। सुधार की गुंजाइश है और सुधार करना होगा।