वैसे भी संजू बहुत अच्छे आदमी हैं। दैनिक जागरण के ऑफिस आई बालीवुड के  मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी ने अपने अनुभव साझा किए। पेश हैं उनसे बातचीत के मुख्य अंश

- बी टाउन लगातार बदल रहा है। ज्यादा बदलाव किसमें है जनता में या फिल्मों में?

 बी टाउन हमेशा ही ट्रांजिशन के दौर में रहता है। जनता भी बदल रही है लेकिन बी टाउन ज्यादा तेजी से बदल रहा है। फिल्मों में ज्यादा एक्सपेरीमेंट होने लगे हैं।

- बागपत या मेरठ के यंगस्टर्स की क्या आप मुंबई में मदद करेंगी?

 हाल ही में रोहतक में एक फिल्म ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुला है जिसमें हम वहां जाकर बच्चों को तैयार करते हैं। मेरा मानना है कि बच्चे यहीं से सीखकर निकले तो ज्यादा बेहतर होगा।

-बिना लैंग्वेज के ही कैटरीना इंडिया में चल गई। क्या अब लैंग्वेज बैरियर नहीं रहा?

 नहीं अब लैंग्वेज कोई बैरियर नहीं है। अगर जनता किसी को पसंद करती है तो वो चलेगा जरूर। हिंदी भाषी कई लड़कियां साउथ में कमाल कर रही हैं।

- मेरठ और यूपी के क्राइम के बारे में आप क्या कहेंगी?

 मेरा मानना है कि लडक़ों को समझाया जाए। अगर लडक़ों की परवरिश ठीक से हो तो लड़कियों को नहीं डरना पड़ेगा। क्यों न ऐसा हो की लडक़ों का शाम छह बजे के बाद घर से निकलना बंद कर दिया जाए, मेरठ और यूपी दोनों ही सुधर जाएंगे।

- खाप पंचायतों के बारे में आपका क्या ख्याल है?

खाप पंचायतों की ही बात नहीं है। आज कल तो कोई सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी नहीं मानता है। सभी अपना ही राग अलाप रहे हैं।

- आज कल पुराने हीरो नई हीरोइनों के साथ काम कर रहे हैं। ऐसा क्यों?

ऐसा इसलिए क्योंकि नई लड़कियां पहले से फेमस हीरो के साथ काम करके जल्द ही फेमस होना चाहती हैं।

- आपका ड्रीम रोल क्या है?

मैं किसी फिल्म में मां का रोल करना चाहती हूं। मेरा मानना है कि मां का रोल दुनिया में सबसे अच्छा होता है।