द्भड्डद्वह्यद्धद्गस्त्रश्चह्वह्म : गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय सुबह 9.05 बजे ध्वजारोहण करेंगे। उपायुक्त कार्यालय में सुबह 10.30 बजे उपायुक्त अमित कुमार झंडा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह परेड में रैफ, जैप, एनसीसी, स्कॉउट एंड गाइड, सीआरपीएफ, आइआरबी, जिला पुलिस बल, जिला गृह रक्षक के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। संत मैरी स्कूल को बैंड पार्टी की जिम्मेवारी दी गई है। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस है सतर्क

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नक्सलियों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की संभावना की आईबी रिपोर्ट के बाद जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने अपने मातहत पुलिस अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। अनूप बिरथरे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों खासकर बार्डर इलाके में नक्सलियों के खिलाफ इंटर स्टेट अभियान चलाया जा रहा है। उत्साह से गणतंत्र दिवस पर मनाइए।

बड़े वाहनों की नो एंट्री

ग्रामीण एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि नक्सलियों की हर गतिविधियों पर पुलिस निगाह रखी हुई है। उन्होंने बताया कि सुबह चार बजे से रात्रि 11 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक रहेगी। एसएसपी अनूप बिरथरे ने पुलिस अधिकारियों व पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह खुद सुरक्षा पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम गोपाल मैदान में है, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगी। वहीं संवेदनशील इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। होटल ढाबों में पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है।

स्टेशन की सिक्योरिटी टाइट

गणतंत्र दिवस को लेकर टाटानगर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल व रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता में 70 बच्चे शामिल

टाटा स्टील में संजीव करेंगे ध्वजारोहण

टाटा स्टील 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। लेकिन इस वर्ष कंपनी के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के स्थान पर वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी) संजीव पॉल ध्वज फहराएंगे। टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित व‌र्क्स गेट के पास सुबह सवा आठ बजे ध्वजारोहण होगा। झंडोत्तोलन से पहले टाटा स्टील सिक्योरिटी विभाग, डॉग स्कॉयड, फायर बिग्रेड की टीम द्वारा मार्च पास्ट होगा। वहीं, स्कूली बच्चों द्वारा बैंड की धुन पर सभी कदमताल भी करेंगे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद संजीव पॉल टाटा स्टील के सभी कर्मचारियों को अपना संदेश देंगे। इस आयोजन के लिए कंपनी प्रबंधन की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन सहित शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

जुस्को में तरूण डागा करेंगे ध्वजारोहण

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, जुस्को में एमडी तरूण डागा पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। आयोजन जुस्को ग्रीन में होगा। सुबह सात बजकर 21 मिनट पर तरूण डागा ध्वजरोहण करेंगे। इसके बाद वे कर्मचारियों को संबोधित करेंगे।

बच्चों ने बनाया तिरंगा

यूथ वेलफेयर मिशन ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के पूर्व छोटे बच्चों के बीच तिरंगा बनाओ प्रतियागिता आयोजित किया। अच्छे चित्र बनाने वाले बच्चों को संस्था की ओर से तिरंगा के साथ मिठाई देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर बच्चों को तिरंगा के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर संस्था के शाहबुद्दीन, असफाक खान, मो। सैफ, रेहान खान, अजहर इमाम आदि उपस्थित थे।