आई स्पेशल

-खुशबूदार व खास्ता तिलकुट की बढ़ी डिमांड

-चीनी, गुड़, खोआ का तिलकुट बन रहा शहर के तमाम इलाकों में

RANCHI(10 Jan): मकर संक्रांति में चार दिन बचे हैं। पर्व की आहट हो और तिलकुट की खुशबू से बाजार गुलजार न हो। यह भला कैसे हो सकता है। रांची के बाजार इन दिनों गया के तिलकुट की खुशबू से महक उठा है। खुशबूदार व खास्ता तिलकुट ठंड के मौसम में गर्माहट ला दी है। चीनी, गुड़, खोआ वाला व काला तिल के लड्डू की जमकर खरीदारी हो रही है। सगे-संबंधियों, दोस्त व अपने चाहने वालों को लोग उपहार में भी विभिन्न किस्म के तिलकुट दे रहे हैं। अच्छी क्वालिटी का तिलकुट बनाने के लिए हर साल रांची के कई प्रतिष्ठित दुकानों में गया जिले से कारीगर व मजदूर आते हैं। रांची में अपर बाजार, मेन रोड, कोकर, लालपुर, रातू रोड, डोरडा, पिस्का मोड, धुर्वा सभी जगहों पर बाजार लगा है।

खोआ से मेवा तक के तिलकुट

तिलकुट बाजार खोआ से मेवा तक की वेरायटी से सज चुका है। शहर में तिलकुट बाजार ने जोर पकड़ लिया है। थोक व खुदरा व्यापारी जोर-शोर से तिलकुट सहित अन्य आइटम बनाने में लग गए हैं। बाजार में प्लेन तिलकुट से लेकर खोआ, मेवा ड्राइ फ्रुट्स और रोल तिलकुट उपलब्ध हैं। बाजार में गया के तिलकुट भी मिल रहे हैं। तिलकुट बनाने का काम नवंबर से ही शुरू हो जाता है, जो मकर संक्रांति तक चलता है। अपर बाजार के महावीर चौक के दोनो साइड तिलकूट बनाने वालों का बाजार लग चुका है।

रेवड़ी व तिल के लड्डू भी

तिलकूट के साथ रेवड़ी, चिक्की, काला व सफेद तिल का लड्डू, गजक, पत्तीशा के साथ-साथ मूढ़ी व चूड़ा के लड्डू भी बन रहे हैं। कतरनी भागलपुरी चूड़ा, बासमती बंगाल चूड़ा, सोनम अरवा चूड़ा, मोटा चूड़ा व गुड़ मिल रहे हैं।

18 साल से बेच रहे हैं

रोड किनारे तिलकुट बनाने वाले मनोज साव बताते हैं कि मैं पिछले 18 साल से रांची में तिलकुट बना रहा हूं। अभी हर दिन 40 से 50 केजी तिलकुट बिक रहा है। हम पांच लोग मिलकर हर दिन 70 से 80 केजी तिलकूट तैयार करते हैं। हाल के वर्षो में तिलकुट की डिमांड बढ़ी है।

बाजार में रेट

गया का तिलकुट 220 रुपए किलो

लोकल तिलकुट 170 रुपए किलो

खोआ तिलकुट 320 रुपए किलो

मेवा ड्राइ फ्रुट्स तिलकुट 360 रुपए किलो

रोल तिलकुट 260 रुपए किलो

तिल पापड़ी 200-240 रुपए किलो

रेवड़ी 200-220 रुपए किलो

चिक्की 225 रुपए किलो

काला तिल का लड्डू 225-320 रुपए किलो

सफेद तिल का लड्डू 175-320 रुपए किलो

गजक 230 रुपए किलो

चूड़ा लड्डू 80 रुपए किलो

मूढ़ी लड्डू 80 रुपए किलो

पत्तीशा 435 रुपए किलो

कतरनी भागलपुरी चूड़ा 80 रुपए किलो

बासमती बंगाल चूड़ा 70 रुपए किलो

सोनम अरवा चूड़ा 50 रुपए किलो

मोटा चूड़ा 30 रुपए किलो