- नगर स्वास्थ्य अधिकारी के डिजिटल साइन न होने की वजह से प्रमाण पत्र बनने बंद थे

Meerut । नगर निगम में 15 दिन के बाद जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने शुरू हो गए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के डिजिटल साइन न होने के कारण प्रमाण पत्र बनने का काम बंद पड़ा हुआ था। प्रमाण पत्र न बनने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रतिदिन बनते हैं सैंकड़ा प्रमाण पत्र

नगर निगम में प्रतिदिन सैंकड़ो प्रमाण पत्र बनने के लिए आते हैं। जिसमें 90 प्रतिशत जन्म व दस प्रतिशत मृत्यु प्रमाण बनने के लिए आते हैं।

ऑनलाइन होते हैं जमा

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने होते हैं। फार्म भरने के बाद डाक्यूमेंट को अपलोड किया जाता है। उसके बाद नगर निगम द्वारा प्रमाण पत्र को जारी किया जाता है।

डिजिटल साइन न होने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। लोगों को इससे जरूर परेशानी हुई होगी। पहले दिन ही साइन को वैरीफाई करने के लिए भेज दिया गया था। थोड़ा समय लग गया। साइन वैरीफाई होकर आ गए हैं। प्रमाण पत्र बनना शुरू हो गया है।

उमेश प्रताप सिंह, नगर आयुक्त