महिला ने दिया दो पत्थरों को जन्म

यह दुनिया वाकई अजीब है। ताजा मामला अफ्रीका के मालावी देश का है। इसके मध्य क्षेत्र के उत्तरी जिले के कासुंगू में  बेहद चौंका देने वाला वाक्या सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला ने दो पत्थरों को जन्म दिया है। ये बात आपको अजीब जरूर लग सकती है। लेकिन रहस्यों से भरी इस दुनिया में कुछ भी सच हो सकता है। डॉक्टर्स भी इस घटना से सकते में हैं। मेडिकल साइंस में यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

सर्दी का कहर, नदी में जा गिरी लोमड़ी तुरंत जम गई

12 महीने से थी गर्भवती

कासुंगू के काम्बोनी हेल्थ सेंटर में यह महिला पिछले कुछ दिनों से एडमिट थी। हेल्थ सेंटर की स्वास्थ्य अधिकारी क्रिस्टोफर काडिम्बा ने बताया कि महिला पिछले 12 माह से गर्भवती थी। जब महिला जन्म दे रही थी तो बच्चे की जगह दो एक जैसे दिखने वाले पत्थर निकले। सभी लोग इसे देखकर काफी हैरान थे। इस महिला की उम्र 23 साल है और इसका नाम लिलिया फेरी है। क्रिस्टोफर ने बताया कि डिलेवरी नॉर्मल तरीके से हुई और डिलेवरी के दौरान महिला को किसी भी तरह का अजीब एहसास नहीं हुआ।

जब मर चुके पिता ने अंदर से ताबूत खटखटाया

यह है अप्राकृतिक घटना

डॉक्टर्स के मुताबिक महिला ने जिन दो पत्थरों को जन्म दिया है वो बिल्कुल एक आकार के हैं। दोनों पत्थर एक काले प्लास्टिक के कागज से लिपटे हुए थे और उन पर बाहर किसी भी तरह का खून नहीं लगा था। इन पत्थरों को जिले के मुख्य अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया गया है। कासुंगु के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि इस समस्या का कारण तो मुझे नहीं मालूम लेकिन ये पूरी तरह से एक अप्राकृतिक घटना है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk