ऐसा है ये केस

जन्म से ही अरुण के चार पैर हैं। इनका ये मामला सोशल मीडिया की मदद से सामने आया है। 22 साल के होने पर अरुण ने डॉक्टरों से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के साथ अपील को अपलोड किया। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने जब उनकी इस अपील के बारे में सुना तो डॉक्टरों की टीम इनकी मदद के लिए आगे आई।

अरुण ने बताया

अरुण ने बताया कि 22 साल हो गए उसको चार पैरों के साथ काम करते हुए। उन्होंने बताया कि उनको चार पैरों के साथ काम करने में बहुत दिक्कत होती है। चलने में, बैठने में उनको बहुत मुश्किल होती है। ऐसे में अगर डॉक्टर उनके दो एक्सट्रा पैरों को हटा देंगे तो उनकी जिंदगी बहुत आसान बन जाएगी। वो भी आम लोगों की तरह जिंदगी जी पाएंगे।

इसे भी पढ़ें : बच्चा है या चुंबक! स्किन से चिपक जाते हैं मेटल, डॉक्टर बता रहे हैं नार्मल

बचपन में भी की गई थी कोशिश

अरुण ने अपने बचपन के बारे में बताया कि जब वो पैदा हुए थे, तो उनके माता-पिता ने उन्हें कई डॉक्टरों को दिखाया। सभी डॉक्टरों के पास से उनको निराशा ही हाथ लगी। डॉक्टरों के पास से कोई जवाब नहीं मिला तो अरुण की मां ने ये बात अपने ससुर को बताई। वह उनको इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए। यहां डॉक्टरों ने अरुण की सर्जरी की बात कही। यहां डॉक्टरों ने उनको ये भी बताया कि सर्जरी तो हो सकती है, लेकिन ये सर्जरी जानलेवा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : 25 सालों से इस जगह बैठी है दुनिया की सबसे मोटी महिला, वजन जान हो जाओगे हैरान...

अब डॉक्टर देख रहे हैं ये

अब इनका इलाज डॉक्टर हेमंत शर्मा के हाथों में है। वह इनके केस को पूरी तरह से देख और समझ चुके हैं। इसी के साथ अब वो ये देख रहे हैं कि अरुण की बॉडी में कहीं और कोई ऑर्गन भी तो एकस्ट्रा नहीं है। जैसे एकस्ट्रा किडनी या एकस्ट्रा ब्लैडर। ये देखने के बाद वो इस बात की जांच में जुट जाएंगे कि कैसे अरुण के शरीर से इन एकस्ट्रा पैरों को अलग किया जाए।

Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk