छेड़छाड़ करते हुए हो गया था सीसीटीवी में कैद

महिला आयोग के संज्ञान लेने पर कार्रवाई हुई तेज

 

meerut@inext.co.in
MEERUT : हॉस्टल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके रविवार देर शाम हवालात में डाल दिया। एसएसपी अखिलेश कुमार के आदेश पर आरोपी युवक कार्तिक के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक कार्तिक को दबाेच लिया।

 

यह था मामला

दरअसल असौड़ा हाउस स्थित एक महिला छात्रावास में कई युवतियां रहती है, जिनका आरोप है कि वहां पर एक युवक पिछले कई दिनों से एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। एसपी सिटी रणविजय सिंह व एएसपी क्राइम सतपाल आंतिल ने छात्राओं से आरोपी के बारे में पूछताछ की। जिसके बाद महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी महिला थाने पहुंचीं और छात्राओं से छेड़छाड़ वाले मामले की जानकारी ली। करीब एक घंटे की पड़ताल के बाद उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

महिला थाने की इंस्पेक्टर नेहा चौहान का कहना है कि आरोपी युवक सीसीटीवी में कैद हो गया था। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।