GORAKHPUR: ससुराल से घर लौट रहे युवक की चौरीचौरा के बदुरहिया के पास दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार रात में उसकी तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई थी। शुक्रवार सुबह राहगीरों की सूचना पर दुर्घटना की जानकारी हुई। चौरीचौरा के बाल बुजुर्ग निवासी जय प्रकाश यादव का 22 वर्षीय बेटा सुरेंद्र यादव उर्फ सुलोचन गुरुवार शाम को घर से निकाला था। वह गौरीबाजार इलाके में स्थित अपने ससुराल गया था। गुरुवार रात लौट रहा था। चौरीचौरा के बदुरहिया के पास एक बिजली के पोल से उसकी बाइक टकरा गई। उसकी दुर्घटना में मौत हो गई वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। शुक्रवार की सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शार्ट सर्किट से कटी हुइर् थी बिजली

ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत पोल से टक्कर हुई थी, उसमें रात में शार्ट सर्किट हुआ था और लाइट कट गई थी। अंधेरे में उसे बिजली का पोल दिखाई नहीं दिया और बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उस पर से नियंत्रण खो बैठा।

तीन भाइयों में बड़ा था सुरेन्द्र

सुरेंद्र की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। घटना को लेकर घर और ससुराल में कोहराम मच गया। सुरेंद्र यादव ट्रक चालक था और अपने ससुराल पानन कुंडा गौरी बाजार में ही ज्यादातर रहता था। तीन भाइयो में सबसे बड़ा था। उसका दूसरा भाई सत्येंद्र व तीसरा भाई पीयूष है। वर्ष 2016 में पुष्पा पुत्री सुदर्शन से शादी हुई थी। अभी कोई संतान नहीं था।