GORAKHPUR:

कैम्पियरगंज इलाके के मूसाबार गांव के बहुलिया टोले के पास पुलिया से टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ससुराल गया था युवक

महराजगंज जिले के बृजमनगंज निवासी लालचन्द का 32 वर्षीय बेटा ज्ञानदास फरेन्दा के हड़हवा पचरुखी गांव में अपने ससुराल गया हुआ था। वह साले संतोष की बाइक लेकर शनिवार की शाम को निकला था। कैम्पियरगंज के मूसाबार गांव के बहुलिया टोले के पास पुलिया से बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे भर्ती कराया था। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां चन्द्रावती देवी ने बताया कि बेटा ज्ञानदास विदेश में नौकरी करता था। विदेश से आने के बाद वह ज्यादातर ससुराल में ही रहता था। उसकी पत्‍‌नी भी मायके में ही रहती थी। मृतक की मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।