की शादी करने की जिद तो ऑस्ट्रेलिया में छोड़कर हुआ फरार

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सटे नोएडा में प्यार मोहब्बत की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे देश को चौंका दिया है। यहां रहने वाले आरोपी लक्ष्मीकांत ने एक लड़की को प्यार मोहब्बत के जाल में फांसकर उसके साथ पार्टनरशिप में मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी लगाई। तब से लेकर अब तक तो वो पैसे रुपयों के अलावा लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। लड़का हमेशा कहता रहा कि वो उससे जल्दी ही शादी कर लेगा। जब लड़की ने शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाया तो लड़ने ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए लंबाचौड़ा प्लान बनाया। लड़का उसे विदेश घुमाने के बहाने ऑस्ट्रेलिया ले गया। कुछ समय उसके साथ करीब 20 रुककर वो अचानक से भागकर भारत वापस आ गया। अपनी गर्लफ्रेंड को यह युवक ऐसी हालत में विदेश छोड़कर आया था कि जब उस लड़की के पास कहीं आने जाने और देश वापस लौटने के पैसे भी नहीं थे। युवक ने तो सोचा कि चलो उससे पिंड छूटा, लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था।

 

कितनी जद्दोजहद के बाद लड़की भारत लौट पाई

जब वो लड़की बेसहारा बिना रुपए पैसों के ऑस्ट्रेलिया में ही छूट गई तो वो बुरी तरह से परेशान हो गई। जब उसे कोई और सहारा नहीं दिखा तो उसने सोशल मीडिया पर अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर हेल्प मांगी। इसके बाद जब उसके परिवार वालों वहां उसे ऑनलाइन पैसे भेजे तब जाकर वो टिकट खरीदकर वापस स्वदेश आ सकी। देश वापस आते ही लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और फ्रॉड करने की रिपोर्ट नोएडा फेज-3 थाने में दर्ज कराई है। गर्लफ्रेंड की रिपोर्ट पर पुलिस ने ताबड़तोड़ उसके फरार बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया और अब शुरु से लेकर अब के घटनाक्रम को लेकर जांच चल रही है।

 

ब्लैंक कॉल्स ने पिता के दिल में बोया शक का बीज, फिर उसने बेटी का कर डाला ऐसा हाल?

 

बिजनेस में घाटे के नाम पर युवक ने 10 लाख में बेच डाला था गर्लफ्रेंड का फ्लैट

इस युवती ने जानकारी दी है कि आरोपी लक्ष्मीकांत की नोएडा में मोबाइल फोन के पार्ट्स बनाने की एक छोटी यूनिट थी। करीब 2 साल पहले अपने बिजनेस में उसने मेरे साथ पार्टनरशिप की। उनकी ये बिजनेस पार्टनरशिप कुछ समय बाद दोस्ती में बदल गई। इसके बाद से ही आरोपी लक्ष्मीकांत शादी की बात कहकर उससे तमाम पैसे रुपए लेता रहा और उसका शादीरिक शोषण करता रहा। हाल ही में जब युवती ने शादी के लिए ज्यादा दबाव डाला तो युवक ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए लड़की को विदेश में छोड़कर भागने की लंबी प्लानिंग की।

यूपी पुलिस की टि्वटर सर्विस ने जीता जनता का दिल! क्या आपका भी....?

 

What an Idea! पुणे रेलवे ने इस तरीके से बचाई डेढ़ करोड़ की बिजली

 

Crime News inextlive from Crime News Desk