फेसबुक पर चलाया कैंपेन

एक रात लंदन के एक रेस्टोरेंट के बाहर 31 साल के एंड्रयु सैमुअल्स को गटर के नजदीक करीब 2 केरेट की हीरे की अंगूठी पड़ी मिली। उन्होंने उस अंगूठी को बेचने की बजाए उसके मालिक तक पहुंचाने का फैसला किया। दूसरों को शायद ये सोचने में कठिनाई होती कि आखिर अंगूठी के हकदार को खोजा कैसे जाए, पर एंडि के लिए सबसे आसान काम था। उनको पता था कि उन्हें क्या करना है। एंडि घर आए और फेसबुक पर तलाश का कैंपेन चलाने का फैसला किया।

अपने खोए मोबाइल ढूंढने से मिला आइडिया

एंडि ने बताया कि एक बार अंगूठी के मालिक को खोजने का फैसला करने के बाद उनके लिए तय करना आसान था कि वे उसे कहां और कैसे खेजेंगे। उन्होंने फेसबुक पर अंगूठी के बारे में सारी जानकारी डाल कर उसके मालिक को तलाशने का अभियान शुरू कर दिया। एंउि का कहना है कि उनके मोबाइल अक्सर खे जाते हें और वो फेसबुक पर उसकी तलाश और वापसी का प्रयास करते हें। इस तरह से हर बार उन्हें अपना मोबाइल वापस मिल जाता है। बस इसीलिए उन्हें विश्वास था कि वो अंगूठी के ओनर को भी ऐसे ही तलाश कर लेंगे।

सफल हुआ विश्वास

और एंडि का ये भरोसा एकदम सही साबित हुआ। उनके इस केंपेन को अंगूठी की मरलकिन ने देखा और अंगूठी के बीमा इंश्योरेंस के कागजों के साथ एंडी से संपर्क किया। इस तरह से एंडी उस महिला की अंगूठी उस तक पहुचाने में कामयाब हो गए। पता चला है कि ये अंगूठी उस महिला की इंगेजमेंट रिंग थी और इसके खोने से वो काफी दुखी थी।

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk