नहीं बेच पाया आत्मा
पेशे से संगीतकार दांते नॉक्स बोर्नमाउथ के डोरसेट इलाके का रहना वाला है। अपनी जिंदगी से परेशान है क्योंकि उसके क्षेत्र में उसकी कला का कद्र करने वाला ऐसा कोई नहीं है जो उसे कोई काम दे सके। ऐसे में अपनी जिंदगी से परेशान हो कर उसने फैसला किया कि वो अपनी आत्मा को ऑनलाइन नीलाम कर देगा। इसके लिए उसने ऑनलाइन समान बेचने वाली साइट ईबे अपनी आत्मा की बोली लगा दी। पर संस्था ने उसे रोक दिया क्योंकि ये उनकी कंपनी के नियमों के विरुद्ध है।
केवल भौतिक चीजें ही बिक सकती हैं
दांते ने करीब 25 हजार पाउंड की न्यूनतम रकम के ऊपर बोली लगाने के लिए अपनी आत्मा को नीलामी करने के लिए ईबे की साइट पर डाल दिया। अगर बिना बोली के तुरंत कोई उसकी आत्मा को खरीदना चाहता तो उसे तुरंत 700,000 पाउंड देने पड़ते। पर करीब दो घंटे के बाद ईबे ने नो बिड की घोषणा करते हुए ये नीलामी रोक दी। कंपनी ने कहा कि ये उसके नियमों के अनुसार सही नहीं है। वे केवल फिजिकल यानि भौतिक चीजों को ही नीलाम कर सकते हैं। आत्मा और भूत प्रेत जैसी अवास्तविक वस्तुयें साइट पर नीलाम के लिए नहीं प्रस्तुत की जा सकती हैं।
अपना म्यूजिक ग्रुप बनाने की ख्वाहिश
inextlive from Bizarre News Desk