- पैसे मांगने गए दो भाईयों को किया घायल

- लिसाड़ी गेट थाने में दी पीडि़तों ने तहरीर

meerut@inext.co.in

Meerut: मजीदनगर में चालीस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दो भाईयों को सुआं से गोद डाला। जिसके बाद दोनों की ओर से जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीदनगर निवासी इरफान ने बताया कि उसके चालीस हजार रुपये घर के पास रहने वाले शकील पर थे। काफी दिन से तकादा करने के बावजूद शकील ने पैसे नहीं दिए तो इरफान अपने भाई आफताब के साथ पैसे मांगने के लिए शकील के घर पहुंच गया। इस पर शकील ने फिरोज, इमरान समेत कई लोगों ने दो भाईयों पर हमला बोल दिया। जानकारी मिलते ही इरफान पक्ष भी जमा हो गया और दोनों ओर से जमकर पथराव हो गया। जिसमें अफताब और इरफान बुरी तरह घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच के बाद कार्रवाई होगी

एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव का कहना है कि पीडि़त पक्ष की ओर से तहरीर आई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।