KANPUR : मनीषा की पीयूष से गहरी दोस्ती कानपुर क्लब की एक पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनों में फिजिकल रिलेशन हो गए थे। यह खुलासा मनीषा के पूर्व ड्राइवर और ज्योति के कातिल अवधेश ने किया। उसके मुताबिक मनीषा परिवार के लाड प्यार में बिगड़ गई थी। वो सुबह देर से उठती थी। उसको घूमने और पार्टी में जाने का शौक था। वो लेट नाइट पार्टी से लौटती थी। वो पार्टी में शैंपैन के नशे में हो जाती थी। जिसके बाद पीयूष ही उसे घर ले जाता था। पीयूष चोरी से उसके घर में घुस जाता था और रात भर उसके रूम में रहता था। कई बार तो उसने खुद पीयूष को मनीषा के घर में जाने के लिए मदद की थी। वो उनको कार से हाईवे ले जाता था। जहां वो कार से बाहर निकलकर चला जाता था। जिसके बाद वे कार में ही रोमांस करते थे।

मनीषा को कमोड चाहिए

पाण्डुनगर में पीयूष के घर के बगल में बंगले में रहने वाली उसकी माशूका मनीषा माखीजा का नया ठिकाना महिला बैरक बन गया है। जेल में एक दिन में ही उसके पसीने छूट गए है। उसने जेल अधीक्षक से पैर में चोट बताते हुए इंग्लिश स्टाइल से कमोड की मांग की है। बैरक में महिला बंदियों ने उसे खरी-खोटी सुनाई। उसे महिला बंदियों से अलग फट्टा दिया गया है। वो रात भर बैरक में करवट बदलती रही। उसको जेल का खाना भी रास नहीं आ रहा है।

गुटखा किंग की बेटी लगाएगी बैरक में झाड़ू

गुटखा किंग की बेटी मनीषा माखीजा एसी से बाहर निकलती थी, तो उसे एलर्जी हो जाती है। उसको कोई दिक्कत न हो, इसके लिए घर पर उसकी सेवा के लिए नौकरों की लाइन लगी रहती थी, लेकिन अब उसको जेल की महिला बैरक में झाड़ू लगाना होगा। महिला बंदियों से उसको बैरक में पहुंचने वहां के सारे नियम और कानून समझा दिए। महिला बंदियों ने उसको बताया कि तुम्हे हफ्ते में एक दिन बैरक समेत पूरे हाते में झाड़ू लगानी होगी। साथ ही तुम्हें अपने कपड़े और बर्तन भी धोने होंगे। इसके अलावा उसको सब्जी भी काटनी पड़ेगी। वहीं, कुछ शातिर महिला बंदियों ने उसको धमकाया कि अगर तुम्हारे घर से कोई सामान भेजा जाएगा, तो उसका आधा हिस्सा उन्हें देना होगा। वरना उसको परेशानी झेलनी पड़ेगी।