- जिया हो बिहार के लाला पर मिली थी कामयाबी

- फैन हुए शाहरुख, सोशल मीडिया में चर्चा

GORAKHPUR: देश में छिड़ी अहिष्णुता की बहस के बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शाहरुख खान की फिल्म फैन के लिए गाना गाया है। म्यूजिक डायरेक्टर विशाल शेखर की धुन पर गाना यू ट्यूब पर हिट हो गया है। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जिया हो बिहार के लाला गाने के लिए मनोज तिवारी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

खइके पान बनारस वाला

यशराज फिल्मस के बैनर बन रही शाहरुख खान की फिल्म की फैन के गाने की कंपोजिंग विशाल शेखर ने की है। भोजपुरी सिंगर और उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद के गाने को शाहरुख उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट करके ये जानकारी दी कि खइके पान बनारस वाला। सुनो मनोज तिवारी एमपी की आवाज में फैन का गाना। यशराज फिल्मस की ओर से भी ट्वीट करके तू सोडवा के बोतल हम ढक्कन तोहार वाओ मनोज तिवारी।

सोशल मीडिया पर छाए मनोज

सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को मनोज तिवारी ने बधाई दी है। मनोज ने कहा है कि वह सिंगर के रूप में काफी खुश हैं। शाहरुख के ऊपर फिल्माए गाने में किंग खान का मस्तमौला रूप दिख रहा है। वह मनोज तिवारी के गाने पर पूरी तरह से मस्त होकर डांस कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि यह भोजपुरी की कामयाबी है। फैन को जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

किंग खान की फैन के लिए गाना गाना बड़ी उपलब्धि है। यह भोजपुरी बोलने वाले करोड़ों लोगों के लिए गर्व की बात है। गाने को गाकर मैं काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं।

मनोज तिवारी, भाजपा सांसद