-लक्ष्मी हॉस्पिटल के होली मिलन समारोह में जमा हास्य का रंग

-मनोज तिवारी ने सुनाये एक से बढ़ कर एक भोजपुरी गीत, झूम उठे लोग

VARANASI

शहर में होली मिलन समारोहों की धूम है। सोमवार को सांसद और प्रख्यात भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और लक्ष्मी हॉस्पिटल के एमडी डॉ। अशोक कुमार राय ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सिगरा स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में हास्य कवि सम्मेलन ने होली मिलन की रंगत को कई गुना बढ़ा दिया। उड़ रहे अबीर गुलाल के बीच हास्य कवियों ने जहां एक ओर चटपटी रचनाओं से लोगों का मनोरंजन किया तो दूसरी ओर व्यंग रचनाओं के माध्यम से समाज को आइना भी दिखाया। हास्य कवि सुदामा तिवारी सांड़ बनारसी, प्रख्यात विद्वान पं। धर्मशील चतुर्वेदी की रचनाओं पर श्रोता हंसते हंसते लोट पोट हो गये। मनोज तिवारी ने भी अपने गले का जादू बिखेरा। 'गोरिया चांद की चकोरिया' चट्ट सना मार देहली जैसे गीतों की प्रस्तुति पर श्रोतागण झूमते नजर आये। लक्ष्मी हॉस्पिटल के एमडी डॉ। अशोक कुमार राय ने गेस्ट्स का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, डॉ। अवधेश सिंह, डॉ। अनिल तिवारी, डॉ रागिनी राय, डॉ। जेएस राय, डॉ। मनोज तिवारी, डॉ। सौरभ, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

संवासिनी गृह में भी होली की रंगत

बुद्धा फांउडेशन व योग सूत्र के संयुक्त बैनर तले जैतपुरा स्थित राजकीय पाश्चात्यवर्ती देखरेख संगठन (महिला) में भी होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट अभिनेता मनोज तिवारी व अभिनेत्री उपासना सिंह शामिल हुई। कलाकारों को अपने बीच पाकर संवासिनियों के चेहरे खिल उठे। यहां इन दोनों कलाकारों ने संवासिनियों के साथ होली खेली और उन्हें उपहार भी दिये।