-कश्मीर से लौटा केसरपुर का पन्नालाल

- आर्मी के जवानों ने सुरक्षित निकाला

GULARIYA : जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ में बरेली के भी कुछ लोग फंसे हुए हैं। गांव केसरपुर निवासी पन्नालाल भी बाढ़ में फंस गए थे। राहत कार्य के दौरान आर्मी ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। पन्नालाल ने बताया कि उन्होंने एक मकान की छत पर चढ़कर जान बचाई। ब्8 घंटे तक उन्हें व अन्य लोगों को खाना-पीना तक नसीब नहीं हुआ। केसरपुर के ही क्9 अन्य लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं।

आठ दिन छत पर रहकर बचाई जान

केसरपुर के लगभग दो दर्जन लोग कश्मीर में रहते हैं। अचानक आई बाढ़ में सभी फंस गए थे। पन्नालाल ने बताया कि अचानक पानी आ गया और लोगों को वहां से भागने का मौका तक नहीं मिला। लोगों ने काजू कुंड के अब्दुल हट के मकान की तीसरी मंजिल की छत पर चढ़कर जान बचाई। चौबीस घंटे तक लोग छत पर भूखे प्यासे पड़े रहे। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। घर में रखे बिस्किट और नमकीन खिलाकर उनकी जान बचाई। बाद में भारतीय सेना का हैलीकाप्टर वहां पहुंचा तो लोगों की जान बच पाई। आर्मी ने बाढ़ में फंसे लोगों को वहां से निकाला और लोगों को खाने को भोजन दिया।