- जल निगम की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है नया सवेरा

- नगर निगम और जीडीए ने भी दी हैं कई सौगातें

GORAKHPUR:

शहरवासी नए साल का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बीत रहे साल 2016 ने शहर को बहुत कुछ ऐसा दिया है, जिसके लिए यह साल याद किया जाएगा। नगर निगम, जल निगम और जीडीए ने शहर को इस साल कई सौगातें दीं। इनमें कई योजनाएं पूरी हो गई हैं तो कई पूरी होने वाली हैं। खासकर, जल निगम की योजना 'नया सवेरा' इस सिटी के लिए विकास का नया सवेरा साबित हो रहा है।

जल निगम की सौगात

- रामगढ़ ताल किनारे 100 मीटर 'नया सवेरा' बना। अब यह 900 मीटर लंबा होगा।

- शहर के 20 प्रतिशत एरिया में पाइप लाइन विस्तार का कार्य शुरू हुआ।

- शहर के 12 मोहल्लों में सीवरेज पाइप लाइन के लिए टेंडर हुआ।

- रामगढ़ताल में कैबिनेट मंत्रालय ने आर्टिफिशियल सर्कुलेटर लगाने की स्वीकृति दी गई।

- नया सवेरा से नौकायन शुरू हुआ।

नगर निगम की सौगात

- शहर में चार पार्को का सौंदर्यीकरण किया गया।

- 20 वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू हुआ।

- 500 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

- नए शवदाह गृह का निर्माण शुरू हुआ।

- एक ट्यूबवेल और संक्रमण अस्पताल सोलर पैनेल से लैस किया गया।

- जलकल में वाटर एटीएम का शुभारंभ हुआ।

- तीन चौराहों का चौड़ीकरण का कार्य पूरा हुआ।

- लालडिग्गी और रसूलपुर में दो संपवेल का निर्माण हुआ।

जीडीए की सौगात

- चंपा देवी पार्क में 192 आवास वाली आठ मंजिली बिल्डिंग बनेगी।

- तारामंडल में बिजली विभाग के दो सब स्टेशन का निर्माण पूरा हुआ।

- यूनिवर्सिटी गेट से पैडलेगंज तक साइकिल ट्रैक का निर्माण हुआ।

- मोहद्दीपुर चौराहा का चौड़ीकरण किया गया।

- छात्रसंघ चौराहा के चौड़ीकरण का कार्य किया गया।

- असुरन चौराहा से धर्मशाला बाजार ओवरब्रिज तक फूटपाथ निर्माण किया गया।

- 'जीडीए टॉवर' पब्लिक के लिए खुल गया।

- कॉलोनियों के तीन पार्को के सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया।

- छह कॉलोनियों को नगर निगम को हैंडओवर किया गया।

- आधा दर्जन से अधिक आवासीय योजनाएं लांच की गई।