-सरकार में शामिल होने की अटकलों पर बाबूलाल मरांडी ने लगाई लगाम

-एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट अरविंद सिंह को देखने आए थे जमशेदपुर

-सर्किट हाउस में पत्रकारों से की बात

JAMSHEDPUR: झारखंड की नवगठित सरकार में शामिल होने लेकर चल रही अटकलों पर झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने विराम लगा दिया है। वे एमजीएम हॉस्पिटल में इलाजरत ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह को देखने आए थे। इस दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में झाविमो को जो जनादेश मिला है, उसका सम्मान करते हुए हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

नहीं मिला सरकार बनाने का जनादेश

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है, वह जनता के बीच रहने का है। सरकार में जाने या सरकार बनाने का जनादेश नहीं मिला है। भाजपा नेताओं से मुलाकात की बात पर मरांडी ने कहा कि कोई मिलना चाहता है, तो मिलने-जुलने या बातचीत करने में क्या हर्ज है। उनसे हुई मुलाकात में भी उन्होंने यही बात रखी, जो आज कह रहे हैं। नई सरकार पर मरांडी ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने नारा दिया था 'पूर्ण बहुमत, संपूर्ण विकास'। अब उन्हें पूर्ण बहुमत मिल गया है, तो संपूर्ण विकास करके दिखाएं। झाविमो जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका में रहेगा।

हो रही है जेवीएम की चर्चा

एक सवाल के जवाब में बाबूलाल ने कहा कि आज पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन चुकी है, फिर भी राजनीति में झाविमो की चर्चा हो रही है। एक समय था जब झामुमो और भाजपा ने हमारी पार्टी को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह भी कहा जाने लगा कि इस चुनाव के बाद झाविमो का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। वैसे में हम छह सीट लेकर आ गए, यह सरप्राइज नहीं तो क्या है? आज मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो रहा है, तो लोगों की नजरें इसमें भी झाविमो को ढूंढ रही हैं, यह क्या है?

हार-जीत होती रहती है

एक सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो होती ही रहती है। इसमें नई बात क्या है। जनता द्वारा नकार दिए जाने पर बाबूलाल ने कहा कि यह कहना सही नहीं होगा। चुनाव में जीतने वाले दल को करीब फ्0 फीसद वोट मिलते हैं, तो क्या इसे कहा जाएगा कि 70 फीसद मतदाताओं ने उस दल को खारिज कर दिया जो सत्ता में है? ऐसा नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था ही ऐसी है कि सबसे अधिक मत पाने वाला प्रत्याशी ही विधायक चुना जाता है। बाबुलाल मरांडी ने ईवीएम पर भी सवाल उठाए।

पानी की तरह बहा पैसा

बाबूलाल ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा, झामुमो और आजसू ने पानी की तरह पैसा बहाया। वैसे में झाविमो एक तरह से खाली हाथ जनता के बीच गया था, इसके बावजूद हमें क्0 फीसद लोगों ने वोट दिया। हम ऐसा नहीं मानते कि जनता ने हमें नकार दिया है।

ईचागढ़ मामले की हो निष्पक्ष जांच

एमजीएम अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिलने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव के दौरान ईचागढ़ में इसी तरह की घटना ख्009 में भी हुई थीं। उसमें हमारी पार्टी के चार कार्यकर्ताओं की हत्या हुई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन को जो करना था, नहीं किया। सच कहें, तो अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल गया। यही वजह रही कि ख्0क्ब् में इसकी पुनरावृत्ति हुई। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच टीम बनाकर ख्009 से अब तक के मामलों की गंभीरता से जांच करने की मांग की।