- दोपहर 2 से रात 9 बजे तक चली बैठक

BAREILLY:

नगर निगम की मंडे को चली बोर्ड बैठक में कई पार्षद ऊब गए, जो कि 3-4 घंटे बीतने के बाद बैठक से उठ कर घर जाने लगे। ऐसा खासकर महिला पार्षदों के साथ रहा। नगर निगम की बोर्ड बैठक अपने निर्धारित समय से दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। पार्षदों के 85 प्रस्ताव और नगर निगम के 9 प्रस्तावों पर सुनवाई की गाड़ी जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया समय का पता ही नहीं चला।

महिला पार्षदों को सताने लगी घर की चिंता

विरोध और समय के बीच बोर्ड बैठक में सभी प्रस्तावों के सुनवाई में 7 घंटे का समय बीत गया। दोपहर 2 बजे शुरू हुई बैठक रात 9 बजे तक चली। इस बीच महिला पार्षदों को अपने घर की चिंता सताने लगी, और वह बोर्ड बैठक को बीच में ही छोड़ कर निकलती रही। कई पार्षद पति भी आए थे, जो कि बैठक में बैठे रहे।

नगर आयुक्त के नेतृत्व में कमेटी बनाई गयी

नगर निगम की कॉमर्शियल दुकानों के नामांतारण शुल्क के लिए मंडे को नगर की बोर्ड बैठक में एक कमेटी बनाई गयी। जो कि कॉमर्शियल दुकानों के एक-दूसरे के नामांतरण शुल्क तय करने का काम करेगी कि क्या करना है। क्योंकि, नगर निगम की कई दुकानों को लोगों ने एक-दूसरे को दे दिया है, लेकिन उसका नामांतरण नहीं हुआ है। कमेटी का नेतृत्व नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव करेंगे। इसके अलावा कमेटी में भाजपा पार्षद विकास शर्मा और सपा पार्षद राजेश अग्रवाल को भी शामिल किया गया है। जो कि सलाह देने का काम करेंगे।