कानपुर। फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग आज के दिन पूरे 35 साल के हो गए हैं। इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग का जन्म 14 मई, 1984 को अमेरिका के न्यूयार्क में स्थित डाब्स फेरी में हुआ था। मार्क जुकरबर्ग का पूरा नाम मार्क इलिएट जुकरबर्ग है लेकिन लोग प्यार से उन्हें मार्क कहकर बुलाते है।  मार्क के पिता का नाम एडवर्ड जुकरबर्ग और माता का नाम करेन केंपर है। मार्क के पिता एडवर्ड जुकरबर्ग एक डेंटिस्ट और माता करेन एक सयकैट्रिस्ट हैं। मार्क अपने माता-पिता के इकलौते लड़के हैं और इनकी तीन बहने रेंडी, डोना और अरील्ले हैं। उनके इस जन्मदिन के मौके पर हम आपको मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

मार्क जुकरबर्ग का जन्मदिन : जानें कितने बिलियन डाॅलर के मालिक हैं फेसबुक के जन्मदाता

एक डॉलर लेते हैं सैलरी

फोर्ब्स के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग, फिलहाल 70 बिलियन डॉलर के मालिक हैं। इतनी संपत्ति के साथ वह दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं। हाल ही में मार्क को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। फेसबुक पर फर्जी खबरों और दुर्व्यवहार के लिए एक और साल की आलोचना का सामना करने के बाद, सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि 2019 में उनकी प्राथमिकता सामाजिक मुद्दों से निपटना है। अप्रैल 2018 में, उन्होंने अमेरिकी संसद के सामने गवाही दी कि फेसबुक ने उपयोगकर्ताओं के डेटा को राजनीतिक फायदा पहुंचाने के लिए कैंब्रिज एनालिटिका के साथ साझा किया है। जुकरबर्ग ने सिर्फ 19 साल की उम्र में 2004 में फेसबुक की शुरुआत की थी। सीईओ के तौर पर कंपनी में काम करने के लिए मार्क सिर्फ एक डॉलर सैलरी लेते हैं।

फेसबुक : सिर्फ एक डॉलर सैलरी लेने वाले मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर खर्च होते हैं 22.6 मिलियन डॉलर

सुरक्षा पर होता है 22.6 मिलियन डॉलर खर्च

बता दें कि कुछ दिनों पहले फेसबुक ने अपने आधिकारिक बयान में बताया था कि सीईओ मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर 2018 में 22.6 मिलियन डॉलर खर्च किये गए हैं। यह राशि 2017 में जुकरबर्ग की सुरक्षा पर खर्च हुए पैसे की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। दरअसल, जुकरबर्ग की सैलरी भले ही कम है लेकिन कंपनी की तरफ उनकी सुरक्षा और अन्य खर्चों के लिए कंपनसेशन मिलता है। पिछले तीन सालों से वह अपने काम के लिए सिर्फ एक डॉलर सैलरी लेते आ रहे हैं लेकिन कंपनी की तरफ से उनका अन्य कंपनसेशन 22.6 मिलियन डॉलर दर्ज किया गया है। कंपनसेशन का ज्यादातर पैसा सीईओ के व्यक्तिगत सुरक्षा पर खर्च हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुरकरबर्ग और उनके परिवार पर 2018 में लगभग 20 मिलियन डॉलर का खर्च किये गए हैं। अगर उसके पिछले साल यानी 2017 की बात करें तो जुकरबर्ग की सुरक्षा पर सिर्फ 9 मिलियन डॉलर खर्च किये गए थे।

मार्क जुकरबर्ग का जन्मदिन : जानें कितने बिलियन डाॅलर के मालिक हैं फेसबुक के जन्मदाता

International News inextlive from World News Desk