agra@inext.co.in
AGRA। थाना सदर एरिया में मंगलवार की शाम विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दम्पत्ति के कोई संतान नहीं है।

करंट लगने की सूचना दी
बसई खुर्द, ताजगंज निवासी 35 वर्षीय सुनीता पुत्री लाखन सिंह की शादी 18 वर्ष पूर्व सुल्तानपुरा सदर निवासी राकेश के साथ हुई थी। राकेश ठेल लगाता है.मंगलवार की शाम साढे़ पांच बजे राकेश ने मायका पक्ष को करंट लगने की सूचना दी। मायका पक्ष मौके पर आया तो विवाहिता मृतावस्था में मिली। परिजनों का आरोप है कि बच्चे न होने के चलते पति के अन्य महिला से संबंध हैं। मायका पक्ष का कहना है कि विवाहिता की शरीर पर चोट के निशान हैं। उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।