एक साल पहले हुई शादी में तीन महीने भी नहीं चल पाया रिश्ता
agra@inext.co.in
AGRA: विवाद के बाद पति से दूर रह रही विवाहिता इस कदर मानसिक तनाव में आ गई कि उसने अपार्टमेंट के अंतिम फ्लोर की छत से नीचे छलांग लगा दी। लोगों को जब जानकारी हुई तो उनकी आंखें फटी रह गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। मामले में पति-पत्‌नी का विवाद बताया गया है। दोनों का कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। सुसाइड का कारण अत्यधिक तनाव बताया जा रहा है।

एक साल पहले हुई थी शादी
न्यू आगरा, मंगलम शिला ए-203 निवासी 26 वर्षीय निधि अग्रवाल पुत्री केशव अग्रवाल ने दयालबाग शिक्षण संस्थान से एमए, बीएड किया था। पिता का बेलगंज जीवनी मंडी, इंद्रा मिल के पास जनरेटर पाटर््स का काम है। 21 मार्च 2017 को निधि की शादी बेलनगंज, छत्ता निवासी चिराग मित्तल पुत्र सुधीर कुमार मित्तल के साथ हुई थी। चिराग मित्तल सॉफ्टवेयर डवलपर हैं। वह बैगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे शादी के बाद वह अमेरिका चले गए। इनके पिता का गैस चूल्हे की ट्रैडिंग का काम है।

तीन महीने ही रह सकी साथ
शादी के बाद वह पति के साथ अमेरिका चली गई। वहां पर पति रात में आता नहीं था। लगातार ऐसा होने से वह परेशान हो गई। उसने पति को टोकना शुरु कर दिया। पत्‌नी को टोकना पति को नगावार गुजरा। उसने पत्‌नी के साथ मारपीट शुरु कर दी। बेटी ने पिता से इस मामले में बात की। इस मामले को तीन महीने होने चले। जुलाई में पति ने उसे अमेरिका से अकेले ही भेज दिया। वह यहां पर दो-तीन दिन ससुराल में रही इसके बाद मायके आ गई। तब से वह मायके में ही रह रही थी।

कोर्ट में तलाक का चल रहा है मामला
ससुराल से आने के बाद दोनों तरफ से परिवार के लोगों ने मामले में एक-दो बार पंचायत की कि शायद दोनों फिर से साथ हो जाए लेकिन पंचायत का कोई हल नहीं निकला। चिराग अप्रैल में अमेरिका से आया था। उसने आते ही कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाल दी। निधि की तरफ से भी तलाक के लिए मामला कोर्ट में गया। इसके बाद मामले में तारीख चल रही थी।

सुबह लगा दी छलांग
गुरुवार की सुबह सात बजे निधि ने मां प्रतिभा व पिता के साथ चाय पी। आठ बजे मां सब्जी लेने अपार्टमेंट से नीचे सब्जी लेने आ गई। पिता भी किसी काम से बाहर निकल गए। इसके बाद निधि लिफ्ट से दसवें माले पर गई। यहां से वह छत पर चली गई। यहां से उसने नीचे छलांग लगा दी। नीचे स्वीपर काम करने पहुंचा तो उसने शव पड़ा देखा। इसके बाद अपार्टमेंट में अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई।