ALLAHABAD: ऑक्टा ने ईसीसी प्राचार्य विवाद के संदर्भ में नए घटनाक्रम की निंदा की है। शिक्षक संघ का कहना है कि प्राचार्य डॉ। मरविन मैसी जबरन प्राचार्य बने हुए हैं और उन्होंने बिना ऑर्डिनेंस के नियमों का पालन किए पत्नी डॉ। शोभा मैसी को उप प्राचार्य बना दिया। अब जब इविवि की एकेडमिक काउंसिल ने उप प्राचार्य पर उनकी नियुक्ति को असंवैधानिक घोषित किया तो ऑक्टा ने कॉलेज के प्रबंधन से मांग की है कि वहां ऑर्डिनेंस के अनुरूप नए प्राचार्य की नियुक्ति की जाए। ईसीसी कालेज शिक्षक संघ अध्यक्ष रणवीर सिंह ने ऑक्टा अध्यक्ष को अपने पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि उप प्राचार्य के पद पर काबिज शोभा मैसी नए नियुक्त प्राध्यापकों को धमकी दे रही हैं कि यदि वे शिक्षक संघ और आक्टा की बैठक में भाग लेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैसी दंपति के पुत्र प्रकुल मैसी द्वारा फेसबुक पर अध्यापकों और महाविद्यालय के विरुद्ध आपत्तिजनक बातें लिखने को भी ऑक्टा ने गंभीरता से लिया है। ऑक्टा ने कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।