GORAKHPUR : सिटी से क्ख् किमी दूर स्थित है मानबेला। जहां बमुश्किल सिटी के लोगों का जाना होता होगा। मगर शनिवार की सुबह सिटी नहीं बल्कि पूरे पूर्वाचल से लोगों का हुजूम मानबेला की ओर जा रहा था। समय बीतता गया, मानबेला में लोगों की भीड़ बढ़ती रही और धीरे-धीरे कारवां बन गया। ठंडी हवा और गलन भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। एक, दो नहीं बल्कि कई बड़ी गाडि़यों का काफिला मानबेला पहुंचा तो हजारों की संख्या में पैदल चल कर पहुंचे लोग अपने नेता की एक झलक पाने को बेकरार दिखे। लोग ख्0 किमी से अधिक दूरी से पैदल चल कर रैली में आए। बीच-बीच में बारिश भी लोगों को मानबेला तक पहुंचने से नहीं रोक पाई। प्रदेश?के मुखिया अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यह लोगों का इंतजार और प्यार ही था था जिसने उन्हें खराब मौसम के बाद भी उन्हें यहां आने पर मजबूर कर दिया। वहीं अपने सीएम अखिलेश, नेता मुलायम और आजम खां को देखने और सुनने के लिए लोगों में गजब का उत्साह था। सुबह से ही मौसम के बिगड़े मिजाज से भले ही सपा के लीडर्स टेंशन में हो, मगर पब्लिक रैली तक पहुंचने को बेकरार थी। सैटर्डे को मैक्सिमम टेंप्रेचर क्8.8 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेंप्रेचर क्क्.8 डिग्री सेल्सियस होने के बाद भी लोग रैली में सुबह 9 बजे से ही पहुंच गए। मौसम खराब होने के कारण सीएम अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और आजम खां के आने में संशय लगने लगा। मगर कैबिनेट मिनिस्टर की भारी फौज रैली के मंच तक पहुंच चुकी थी। ढाई बजे तक चलने वाली रैली सही मायने में दोपहर तीन बजे के बाद स्टार्ट हो सकी। क्योंकि मुलायम, अखिलेश और आजम दोपहर तीन बजे के बाद रैली में पहुंचे।

 

टाइम लाइन

सुबह 9:00 बजे - रैली स्टार्ट

सुबह 10:30 बजे - अधिकांश कैबिनेट मिनिस्टर पहुंचे

दोपहर 12:10 बजे - विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय पहुंचे

दोपहर 3:10 बजे - हेलीकॉप्टर लैंड हुआ

दोपहर 3:12 बजे - हेलीकॉप्टर से मुलायम सिंह यादव, सीएम अखिलेश यादव और कैबिनेट मिनिस्टर आजम खां उतरे

दोपहर 3:20 बजे - मंच पर पहुंचे

दोपहर 3:25 बजे - सीएम अखिलेश यादव की स्पीच स्टार्ट

दोपहर 3:30 बजे - सीएम अखिलेश यादव की स्पीच खत्म

दोपहर 3:31 बजे - कैबिनेट मिनिस्टर आजम खां की स्पीच स्टार्ट

दोपहर 3:44 बजे - आजम खां की स्पीच खत्म

दोपहर 3:45 बजे - सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की स्पीच स्टार्ट

दोपहर 4:10 बजे - स्पीच खत्म

दोपहर 4:20 बजे - रैली खत्म