-पकड़े गए सातों आरोपियों से एसआईटी और डोरंडा पुलिस ने की पूछताछ

-आइआरबी परीक्षा में हाइटेक ब्लूटूथ के जरिए नकल करने का मामला

न्यायालय में पेश करने के बाद जेल
गिरोह का सरगना अनूप उर्फ आदित्य ने पूछताछ में पटना निवासी सिकंदर यादव का नाम लिया है। सिकंदर गिरोह का सुप्रीमो है। हाईटेक ब्लूटूथ डिवाइस सिकंदर ही दिल्ली, कोलकाता से मंगवाकर सप्लाई करता है। दिल्ली, कोलकाता लिंक को भी पुलिस तलाश रही है। वहीं गिरोह के बाकि सदस्यों का नाम भी पुलिस को बताया है। सोमवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सातों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजेगी।

2 फरवरी को धराया था शशिकांत
¨हदपीढ़ी पुलिस ने दो फरवरी को शशिकांत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शशिकांत हजारीबाग जिला के इचाक स्थित चंदा गांव का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में शशिकांत ने भी सिकंदर यादव को नाम लिया था। हालांकि, शशीकांत ने पुलिस के समक्ष किसी मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार नहीं किया था।

कनेरी पहाड़ के पास सप्लाई
ब्लूटूथ डिवाइस सप्लायर मामले में शशिकांत और अनूप ने बताया कि हजारीबाग में कनेरी पहाड़ के पास ब्लूटूथ डिवाइस सप्लाई होता है। परीक्षा आने से पूर्व गिरोह का सरगना कनेरी पहाड़ के पास उक्त डिवाइस लेकर पहुंचाता है, इसके बाद संपर्क वाले व्यक्ति को डिवाइस पकड़ा कर चला जाता है। कनेरी पहाड़ के पास कई खुफिया जगह है, जहां पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है।