-बुधवार को अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 19.8 रहा।

- दो दिन बाद फिर शुरू होगी सूरज की तेज तपिश

- बीते पांच साल की तुलना में 5 अप्रैल का दिन रहा सबसे खुशनुमा

मेरठ। बीते पांच साल में बुधवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा। पांच सालों में 5 अप्रैल का दिन कभी इतना ठंडा नहीं रहा। मौसम में नरमी से लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे बूंदाबादी शुरू हो गई थी।

मौसम ने ली करवट

बूंदाबादी से मौसम ले करवट ली। इससे लोगों को सूरज की तेज तपिश से राहत मिली। दोपहर 11 बजे फिर से बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शाम को सात बजे बारिश हुई। वहीं मौसम में एक बार फिर से चार डिग्री की गिरावट हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 19.8 रहा।

वर्जन

दो दिन बाद फिर से गर्मी का अहसास होगा। अभी एक दो दिन मौसम में ठंडक बनी रहेगी। बूंदाबादी भी हो सकती है। दो दिन बाद मौसम साफ होगा।

डॉ। ब्रजमोहन, मौसम वैज्ञानिक

बीते पांच साल का तापमान

सन अधिकतम न्यूनतम

2012 - 36.0 18.1

2013 - 32.2 17.6

2014 - 33.6 18.1

2015 - 30.3 14.6

2016 - 37.9 22.4