AGRA। आज कोठी मीना बाजार में बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती अपराह्न एक बजे आगरा सीट से बसपा प्रत्याशी नारायन सिंह सुमन व फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। बसपा की सुप्रीमो सुश्री मायावती को पुराने फॉर्मूले से नई उम्मीद की आस है। उन्होंने कोई नया प्रयोग करने का रिस्क नहीं लिया है, वर्ष ख्007 के विधानसभा चुनाव में जिस सोशल इंजीनियरिंग का सहारा लेकर वे यूपी की सत्ता पर काबिज हुई थीं, उसी दाव को उन्होंने फिर खेला है। उनका पूरा खेल जातीय समीकरणों पर आधारित है। इसी समीकरण के सहारे पार्टी बैलेंस ऑफ पावर बनने की जुगत में है। सोशल इंजीनियरिंग के सहारे पार्टी ने ब्रह्माणों के अलावा मुसलमानों में पर भी नजर लगा रखी है।