- मेयर ने 72 करोड़ रुपये के कार्यो का दिया लेखा-जोखा

आगरा। नगर निगम में भाजपाइयों में ही आर-पार की लड़ाई छिड़ी हुई है। अब मूर्ति के बहाने सांसद और मेयर आमने-सामने हैं। मेयर नवीन जैन ने प्रेसवार्ता के दौरान विकास कार्यो का लेखाजोखा देने के साथ सांसद चौधरी बाबूलाल को भी आड़े हाथों लिया।

तंज भी कसे

मेयर जैन ने शहर विकास की योजना पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 72 करोड़ 43 लाख रुपये के निर्माण कार्यो से शहर की सूरत बदलेगी। इन रुपये से 120 सड़कों को चकाचक किया जाएगा। 40 नालों को तैयार कराया जाएगा। 15 शौचालय के साथ उद्यानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस बीच सांसद बाबूलाल द्वारा निगम परिसर में मूर्ति लगाने के सवाल का जवाब देते हुए तंज भी कसे।

साफ-सफाई पर भी फोकस

14वें वित्त आयोग से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था के लिए पाइप लाइन, ताजगंज एरिया, छत्ता जोन में नाला मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इन सभी कार्यो में लगभग 43.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।