हेडिंग के नीचे: कॉलर ने कहा-पीए की कंप्लेन कर रहा था, दर्ज करा दी प्राथमिकी

-कॉलर पहुंचा बरियातू थाना, पुलिस को सुनाई रिकार्डिग

-मेयर के पीए विनोद कुमार द्वारा किसी काम के लिए पैसे मांगे जा रहे थे

RANCHI: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा को गुरुवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मेयर को पहले कॉलर ने अपशब्द कहे, फिर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस संबंध में मेयर ने बरियातू थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं, आरोपी अरुण कुमार ने कहा है कि मेयर के पीए विनोद कुमार द्वारा पैसे मांगे जाने की कंप्लेन उनसे कर रहा था, तो उन्होंने मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी।

यह है मामला

मेयर को जान से मारने की धमकी दिए जाने की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी कॉलर अरुण कुमार सिंह बरियातू थाना पहुंचा। वहां उसने पुलिस को को रिकॉर्डिग सुनाई। इसमें मेयर के पीए विनोद कुमार द्वारा किसी काम के लिए पैसे की डिमांड की जा रही थी। उसे पैसे भी दिए गए। इस बात को लेकर मेयर से कंप्लेन किया गया। मेयर ने कहा कि पीए को फंसा रहे हैं। अरूण ने पुलिस को बताया है कि मेयर कई बार उसके घर भी आ चुकी हैं। उसने बताया कि फ्0 दिसंबर को पीए विनोद कुमार एक हजार रुपए मांगा था। इस पर मेयर ने कहा कि उनके पीए विनोद कुमार गुरुवार को समीक्षा बैठक में उनके साथ थे। इससे वह भड़क गया और मेयर को जान से मारने की धमकी दे डाली।

बॉक्स

पूर्व मेयर को भी मिली थी धमकी

ख्0 दिसंबर, ख्0क्ख् को रांची की तत्कालीन मेयर रमा खलखो को भी मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉलर ने अपना नाम अजय बताया था और खुद को माओवादी बताते हुए कहा था कि आप हमारे आदमी को तंग कर रही हैं। रंगदारी देनी होगी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मो तौफिक को गिरफ्तार कर लिया था।