- सिटी में बनाए जा रहे हैं 1250 एलआईजी फ्लैट्स

- सिटी के पांच इलाकों में बनाएं जाएंगे 250-250 फ्लैट्स

- एक फ्लैट आठ लाख रुपए का, एक साल में हो जाएंगे तैयार

sharma.saurabh@inext.co.in

i exclusive

Meerut : सिटी में मध्यम वर्ग को आकर्षित करने के लिए एमडीए एक नई सौगात लेकर आ रहा है। जो फैमिली के साथ किराए पर रहते हैं, उनकी मुश्किलें आसान होती दिखाई दे रही हैं। जी हां, प्राधिकरण ऐसे मध्यम वर्गीय लोगों के लिए सस्ते और अच्छे फ्लैट्स लेकर आ रहा है। प्राधिकरण सिटी के अलग-अलग जगहों पर अगले एक साल में सैकड़ों बनाकर लोगों को देगा, जो आसानी से मध्यम वर्ग के पॉकेट में आ सके।

क्ख्भ्0 एलआईजी फ्लैट्स बनेंगे

सिटी में लोअर इनकम ग्रुप के लोगों के प्राधिकरण फ्लैट बनाने जा रहा है। सिटी के अलग-अलग जगहों पर प्राधिकरण क्ख्भ्0 फ्लैट बनाएगा। जिनमें से लोहिया नगर में ख्भ्0, रक्षापुरम फेज-ख् में ख्भ्0, शताब्दी नगर में ख्भ्0, वेदव्यासपुरी में ख्भ्0 और ख्भ्0 फ्लैट अन्य जगहों पर बनाए जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो इनके लिए लैंड चिह्नित कर ली गई है। लोगों को इन फ्लैट्स में तमाम बेसिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

आठ लाख का फ्लैट्स

इन फ्लैट्स की प्राधिकरण ने काफी कम कीमत रखी है। ताकि मध्यम आय वर्ग के लोगों की जद में ये मकान आसानी से आ सके। अधिकारियों के अनुसार इन मकानों की करीब आठ लाख रुपए होगी, जिन्हें फाइनेंस कराने के बाद आसानी से इनकी किश्त भी सबमिट कराई जा सकती है।

एक साल में हो जाएंगे पूरे

एमडीए वीसी राजेश कुमार यादव के मुताबिक फ्लैट्स के निर्माण के लिए एक वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद वो लोगों के लिए ओपन कर दिए जाएंगे। वीसी के अनुसार टाइम बहुत कम है इसलिए चीफ इंजीनियर को इन फ्लैट्स पर काम करने के लिए कह दिया गया है। पहले काम रक्षापुरम फेज-ख् से शुरू होगा। उसके बाद शताब्दी नगर और लोहिया नगर की ओर बढ़ा जाएगा।

बहुत जरुरत है

सिटी में लोअर इनकम ग्रुप में रहने वाले लोगों की संख्या कम नहीं है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार सिटी में कई ऐसे लोग हैं जो सस्ते मकानों की तलाश में रहते हैं, लेकिन न मिलने के कारण उन्हें किराए के मकान में रहने को मजबूर होना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए ये फ्लैट आशियाना बनाने का सपना पूरा होना जैसा होगा। एमडीए वीसी राजेश कुमार यादव का कहना है कि इस तरह की एलआईजी ग्रुप हाउसिंग लोगों के लिए काफी लाभकारी होगी। क्योंकि मौजूदा समय में न्यूक्लियर फैमिली का चलन ज्यादा है। छोटे और सस्ते मकानों की डिमांड ज्यादा होती है।

यहां बनेंगे फ्लैट

स्थान संख्या

वेद व्यासपुरी ख्भ्0

शताब्दी नगर ख्भ्0

रक्षापुरम फेज-ख् ख्भ्0

लोहिया नगर ख्भ्0

अन्य ख्भ्0

टोटल क्ख्भ्0

वर्जन

सिटी में एलआईजी फ्लैट्स की काफी डिमांड हैं। इसलिए हम सिटी में अलग-अलग जगहों पर क्ख्भ्0 फ्लैट बनाने जा रहे हैं। इन फ्लैट को साल भर में तैयार करने लक्ष्य रखा गया है।

- राजेश कुमार यादव, वीसी, एमडीए

दो कमरों का होगा फ्लैट

चीफ इंजीनियर आईएस सिंह के मुताबिक ये फ्लैट ब्0 स्क्वायर मीटर का होगा। इन फ्लैट्स में दो कमरे होंगे। एक किचन होगा। उन्होंने बताया कि इन फ्लैट्स को इस तरह से बनाया जाएगा, जिसमें एक पूरी फैमिली आराम से रह सके। न्यूक्लियर फैमिली को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे इन फ्लैट्स को जल्द तैयार कर दिया जाएगा।

फैक्ट एंड फिगर

- सिटी में बनाए जाएंगे क्ख्भ्0 फ्लैट।

- सिटी के डिफरेंट इलाकों में बनेंगे ख्भ्0-ख्भ्0 फ्लैट्स।

- एक फ्लैट की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए।

- ब्0 स्क्वायर मीटर का होगा फ्लैट।

- एक फ्लैट में होंगे दो कमरे।

- क् साल में बनाने का लक्ष्य।