विद्वत परि यात्रा से हुई प्रोग्राम की शुरूआत

यूनिवर्सिटी के 32वें कनवोकेशन की शुरुआत 11.50 मिनट पर विद्वत परि यात्रा के साथ हुई। इसमें सबसे आगे रजिस्ट्रार एसके शुक्ला, उसके बाद कोर्ट के मेंबर, उनके पीछे एकेडमिक काउंसिल के मेंबर फिर एक्जिक्यूटिव काउंसिल के मेंबर, उसके बाद सभी फैकल्टी के डीन, फिर वीसी और लास्ट में चीफ गेस्ट रहे। इसके बाद वीसी के निर्देश पर 32वें कनावोकेशन का आगाज हुआ। प्रोग्राम की स्टार्टिंग में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने कुलगीत पेश किया। उसके बाद डिग्री अवार्ड करने का सिलसिला शुरू हुआ।

सभी को अवार्ड की गई डिग्री

प्रोग्राम की शुरूआत में वीसी प्रो। पीसी त्रिवेदी ने वेलकम स्पीच दी, साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स को प्रतिज्ञा करवाई और उनको अनुशासन की सीख दी। इसके बाद रजिस्ट्रार एसके शुक्ला ने सभी डीन को अपनी-अपनी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को प्रेजेंट करने के लिए बुलाया। सबसे पहले आट्र्स फैकल्टी के डीन ने अपने पीएचडी, पीजी और ग्रेजुएट होने वाले स्टूडेंट्स को डिग्री अवार्ड करने के लिए पेश किया। वीसी ने इन्हें डिग्री अवार्ड करने की स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद कॉमर्स फैकल्टी, लॉ फैकल्टी, साइंस फैकल्टी और एजूकेशन फैकल्टी के डीन ने अपने स्टूडेंट्स को पेश किया और उन्हें डिग्री आवार्ड की गई।

सेशन 2013 के 34 स्टूडेंट्स को मिले 82 मेडल्स

यूनिवर्सिटी के 32वें कनवोकेशन में मंडे को सेशन 2013 के 34 और 2012 के 5 स्टूडेंट्स को मेडल दिए गए। इसमें सेशन 2013 के 34 स्टूडेंट्स को टोटल 82 मेडल्स और सेशन 2012 के 5 स्टूडेंट्स को 10 मेडल्स दिए गए। इस तरह 32वें कनवोकेशन में 39 स्टूडेंट्स को 92 मेडल्स दिए गए। सेशन 2013 में सबसे ज्यादा मेडल्स नयन गोयल की झेाली में गिरे, जिन्हें 8 गोल्ड मेडल मिले, वहीं ब्वॉएज कैटेगरी में 6 मेडल्स के साथ कुश कुमार मिश्रा ने टॉप मोस्ट पोजीशन हासिल की। इस दौरान गोल्ड मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स के चेहरों पर खुशी थी, लेकिन उन्हें यूनिवर्सिटी के चांसलर और गवर्नर बीएल जोशी के हाथों मेडल न मिल पाने का मलाल भी था।

प्रो। सुरेंद्र दुबे ने पढ़ी गवर्नर की स्पीच

डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 32वें कनवोकेशन में गवर्नर के न शामिल होने की वजह से उनकी स्पीच हिंदी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे ने पढ़कर सुनाई। इससे पहले प्रोग्राम के चीफ गेस्ट प्रो। विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने अपनी स्पीच दी। इसके बाद वीसी प्रो। पीसी त्रिवेदी ने चीफ गेस्ट को शॉल और मोमेंटो देकर अभिनंदन किया। लास्ट में वीसी ने प्रोग्राम समाप्त होने की एनाउंसमेंट की और राष्ट्रगान के बाद रिवर्स विद्वत परियात्रा से कनवोकेशन खत्म हुआ।

गोल्ड मेडलिस्ट - 2013

नयन गोयल       - 8

कुश कुमार मिश्र  - 6

सोनी कन्नौजिया  - 5

स्निग्धा त्रिपाठी    - 5

प्रीति राय          - 5

कविता सिंह      - 4

नेहा तिवारी       - 4

प्रीति गुप्ता        - 4

विवेकानंद शाही   - 4

मोहित अग्रवाल   - 3

प्रतिभा            - 3

आकांक्षा सिंह     - 3

शुची त्रिपाठी       - 3

आकाश जायसवाल - 2

पूनम पाल           - 2

नम्रता मिश्रा         - 2

उपेंद्र गुप्ता           - 2

मुमताज फातमा      - 2

शुभम               - 2

अमृत कुमार वर्मा   - 2

श्वेता जॉनसन       - 2

विनय कुमार          - 2

प्रिंस कश्यप           - 2

वर्तिका श्रीवास्तव     - 2

सविता तिवारी         - 2

शुची भट्ट          - 1

कौशल सिंह        - 1

वंदना नाथ          - 1

सोनम शाही         - 1

प्रियंका सिंह         - 1

अपर्णा सिंह          - 1

मानवेंद्र द्विवेदी        - 1

मिनी उपाध्याय        - 1

दिव्या जायसवाल     - 1

सौम्या पांडेय         - 1

आकांक्षा तिवारी      - 1

चंद्रिका गुप्ता         - 1

सुनीती त्रिपाठी        - 1

अल्का राय           - 1

शिवेंद्र नाथ तिवारी    - 1

ज्योति सिंह           - 1

2012

विजय लक्ष्मी मिश्रा - 4

उर्वशी              - 3

अनीशा वर्मा        - 1

कुर्मी मित्रा          - 1

आशीश शुक्ला      - 1

National News inextlive from India News Desk