- बनारस संसदीय सीट पर दिग्गज नेताओं की लड़ाई पर नजर

- पल-पल की पॉलिटिकल एक्टिविटी को कर रहे हैं कवर

VARANASI : बनारस संसदीय सीट के चुनाव पर देश भर की नजर है। दिग्गजों की लड़ाई को अपने नजरिए को देखने के लिए पिछले एक सप्ताह से हर बड़े चैनल और अखबरों के जर्नलिस्ट की टीम शहर में जमी हुई है। हर टीम में क्ख्-क्भ् लोग हैं। क्ख् मई को मतदान को कवर करने के लिए ताकत झोंक दी है। इसके अलावा इस चुनाव को करने के लिए दुनिया के दूसरे देशों के मीडिया परसन भी बनारस आए हैं। कोई पूरे इलेक्शन को कवर कर रहा है तो कोई इसकी डॉक्यूमेंट्री बना रहा है।

दौड़ रहीं हैं तरह-तरह की वैन

मीडिया टीम देश के हर कोने से बनारस पहुंची है। इस वक्त चार सौ मीडिया परसन अलग-अलग स्थानों से बनारस आए हैं। इनमें नेशनल के साथ रीजनल मीडिया हाउस की टीम भी है। दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, पंजाब, कोलकाता, बिहार, मध्य प्रदेश, चेन्नई, समेत देश के कोने-कोने से ऑपरेट होने वाले न्यूज चैनल के मीडिया परसन बनारस में हैं। सिटी की एक-एक पॉलिटिकल एक्टिविटी पर इनकी नजर है। पब्लिक और इस शहर के मूड को समझने के लिए कई जगह-जगह पर संवाद जैसे कार्यक्रम का आयोजन भी कर रहे हैं। बनारस से न्यूज को हेड ऑफिस तक सर्कुलेट करने लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस इनकी ओवी वैन शहर के रोड्स पर दौड़ रही हैं। इसी तरह प्रिंट मीडिया के भी बड़े हाउस के रिपोटर्स की टीम बनारस में जमी हुई है। अब सभी मीडिया हाउस का फोकस चुनाव के अंतिम चरण में बनारस में होने वाले मतदान पर है। इसके लिए अपने धुरंधर रिपोटर्स को बनारस भेजा है। इनके जरिए मतदान के पल-पल की खबर पब्लिक तक पहुंचती रहेगी।

कहीं शॉर्ट डाक्यूमेंट्री तो कहीं पूरी फिल्म

दिग्गज नेताओं के चुनाव लड़ने से हॉट सीट बनी बनारस संसदीय सीट के चुनाव पर दुनिया भर की नजर है। पड़ोसी देश मीडिया के जरिए नेताओं के हार-जीत के समीकरण पर चर्चा कर रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, हांगकांग, अफगानिस्तान के मीडिया परसंस की टीमें पिछले क्भ् दिनों से बनारस से पॉलिटिकल एक्टिविटी को कवर कर रही है। फ्रांस, आस्ट्रेलिया के साथ अमेरिका के मीडिया परसन डाक्यूमेंट्री बना रहे हैं। विदेशी मीडिया मतदान के साथ मतगणना को भी कवर करेगी।