मामला सही लगा, तो रेड की गई

संडे को इसका एग्जाम होना था, पर इससे पहले ही कुछ एक्जामिनीज ने पटना पुलिस को इस खेल की जानकारी दे दी। पुलिस ने इसकी पड़ताल की और जब मामला सही लगा, तो रेड की गई। पुलिस ने कटिहार मेडिकल कालेज के चेयरमैन मो। अशफाक करीम के शास्त्रीनगर नगर थानांतर्गत आशियाना स्थित कटिहार हाऊस पर रेड मारी। यहां से क्वेश्चन पेपर के सेट के अलावा करीब ढाई करोड़ रुपए कैश पुलिस ने जब्त किया।

घर के कोने-कोने में नोट ही नोट

पटना पुलिस की टीम शनिवार की सुबह सात बजे ही अशफाक करीम के घर पहुंच गई। आशियाना रामनगरी के कटिहार हाऊस में घुसते ही पुलिस ऑफिसर्स के होश उड़ गए। आलीशान घर के हर कोने से नोटों की गड्डियां निकल रही थी। हजार और पांच सौ के नोटों से टेबल भर गया था। पुलिस मशीन से नोट गिनती रही। कपड़ों में बांधकर नोट, जूता के डब्बे में नोट, पलंग के बाक्स में नोट, चाकलेट के डब्बों में नोट, बड़े-बड़े पर्स में नोट भरे पड़े थे। इसमें हजार के नोट करीब 90 लाख थे। सीनियर एसपी मनु महाराज ने बताया कि कुछ लड़कों ने कंप्लेन की थी कि उनसे रुपए मांगे गए हैं। संडे को होने वाले एग्जाम में गड़बडिय़ां होने वाली हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस भी रही सतर्क

अशफाक करीम जैसी हस्ती पर हाथ डालने से पहले पुलिस भी सतर्क रही। कई थाना एरिया के इंस्पेक्टर के अलावा काफी संख्या में पुलिस फोर्स पूरी तैयारी के साथ गई थी। इसमें सीनियर एसपी के स्पेशल सेल के अलावा सिटी एसपी जयंतकांत, डीएसपी सचिवालय मनीष कुमार भी शामिल थे। बाद में सीनियर एसपी मनु महाराज भी खुद भी पहुंचे और छानबीन की।

बेच दी गईं सौ सीटें

कटिहार मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें हैं। पुलिस सोर्सेज की मानें, तो उनके पास जो शिकायत आई उसके मुताबिक सभी सौ सीटों की लगभग डील हो चुकी थी। इसे दो कैटेगरी में बांट दिया गया था। एक कैटेगरी के 25 लाख, जबकि दूसरे के लिए 15 लाख रुपए लिए जा रहे थे। यही नहीं, 15 लाख जिनसे लिये जा रहे थे, उनकी संख्या 60 थी और 25 लाख वालों के लिए 40 सीटों की डील की गई थी। कुछ लड़कों ने यह भी इंफॉरमेशन दी थी कि रुपए देने के बाद भी और रुपए मांगे जा रहे हैं। पुलिस ने करीम के घर से एक रायफल, 15 गोलियां और चार लैपटॉप भी जब्त किया।

कई खरीदार भी पहुंचे थे

पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन कर पूछताछ भी की। ये लोग क्वेश्चन पेपर खरीदने के लिए आए थे। इसमें दो लड़के समस्तीपुर के और दो लड़कियां भी थीं, जो गया की रहने वाली बताई जाती हैं। इसके अलावा समस्तीपुर से भी एक एक्जामिनी आया था। पुलिस इन लोगों से पूछताछ के बाद और जानकारी ले रही है। वहीं, अशफाक करीम ने पुलिस केा बताया कि बरामद रकम मेडिकल कॉलेज के लिए डोनेशन है।

Highlights

-संडे को होना एग्जाम। जेडी वीमेंस कॉलेज में था सेन्टर।

-क्वेश्चन पेपर बेचकर कर ही कर देनी थी सेटिंग।

- 25 लाख और 15 लाख रुपए मांगे जा रहे थे।

- करीब ढाई करोड़ रुपए कैश मिले।