PATNA : पटना में मेडिकल की तैयारी कर रही स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। ये मामला पीरबहोर थाना के तहत खजांची रोड का है। यहां स्थित गोल्डी ग‌र्ल्स हॉस्टल में ख्ख् साल की आकांक्षा रहती थी। सोमवार को उसने फांसी लगा ली। सुसाइड की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची।

जांच के क्रम में आकांक्षा का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने किसी को भी इसके लिए जिम्मेवार नहीं ठहराया। साथ ही पुलिस को एक न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर का एक प्रिस्क्रिप्शन मिला। जिसके अनुसार आकांक्षा के मानसिक तौर पर बीमार होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार वो मूल रूप से नालंदा की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लगातार दो दिनों में मेडिकल की स्टूडेंट द्वारा सुसाइड करने का ये दूसरा मामला है। रविवार को प्रिया तिवारी ने सुसाइड किया था।