मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों के लिए जो कानून बनाए गए हैं, उसमें व्यापारी हितों को ध्यान में नहीं रखा गया। इस मौके पर व्यापरियों ने जमकर नारेबाजी भी की। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि जांच के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जाता है। सैंपल भरते ही उसे जेल भेजने का प्रयास किया जाता है। सैंपल फेल होने के बाद ही कार्रवाई की जाए।

रिन्यूवल फीस कम करें

उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड एक्ट में लाइसेंस एंड रिन्यूवल फीस हजारों गुना बढ़ा दी गई है, जिसे वापस लिया जाए। इस मौके पर राम अवतार बंसल, संजय कुमार, इसरार, मौ। गुलफाम कुरैशी, मौ। साकिब, परवेज अख्तर और अजय कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।