बेगमपुल से नगर आयुक्त व महापौर ने किया शुभारंभ

 

दो कंपनियों को ठेका

शहर के मुख्य बाजारों में सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने दो कंपनियों से अनुबंध किया है। इसमें सीएलसी और रीता एसोसिएट कंपनी अपने कर्मचारियों से रात में सफाई कराएगी।

 

पहले चरण में यहां पर होगी सफाई

नगर निगम ने पहले चरण में शहर के 11 मुख्य बाजारों का चयन किया है। इसमें बच्चा पार्क, बेगमपुल, हापुड़ अड्डा चौराहा, शाहपीर गेट बस स्टैंड, मेडिकल के सामने का क्षेत्र, घंटाघर छतरी वाला पीर से रेलवे रोड चौराहे तक, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक चौराहा, टीपी नगर चौराहा, दिल्ली रोड मंडरी से लेकर फुटबॉल चौराहे तक सहित 11 स्थानों का चयन किया गया। पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया के नेतृत्व में नगर निगम के तत्कालीन बोर्ड ने प्रस्ताव पास किया था। जिस पर अब कार्य शुरू किया गया है।

 

नगर निगम ने यह अच्छी पहल की है। यह बात तो हम बहुत पहले से कहते आ रहे हैं। हमारा यह सुझाव है कि निगम कूड़े के हाथों हाथ उठा ले तो और अच्छा होगा। व्यापारी निगम के साथ में हैं।

- नवीन गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ

 

नगर निगम ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है। व्यापारी को गंदगी से बहुत राहत मिलेगी। रात में सफाई होने से व्यापारी को भी परेशानी नहीं होगी। व्यापारी हर तरीके से निगम का सहयोग करेगा।

- विजय आनंद, मंत्री संयुक्त व्यापार संघ

 

निगम ने यह बहुत अच्छा काम शुरू किया है। लेकिन निगम को ट्रांसपोर्ट नगर में भी ध्यान देना चाहिए। यहां पर गंदगी के कारण बहुत बीमारी फैल रही है। निगम अगर यहां पर सफाई शुरू करता है लोगों के लिए यह बहुत अच्छी पहल होगी।

- गौरव शर्मा, अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट ऐसोसिएशन