9 ट्रेन कैंसिल, दो का बदला रूट

निर्माण कार्य के चलते आज ट्रेनें रहेंगी बाधित

सिटी से कैंट स्टेशन के बीच रहेगा ब्लॉकेज

Meerut। रोहटा फ्लाईओवर के नीचे पुलिया निर्माण के चलते मेरठ सिटी स्टेशन से कैंट स्टेशन के बीच आज सुबह 10.05 से शाम 5.05 बजे तक तक 7 घंटे का ब्लॉकेज रहेगा। इसके तहत 9 प्रमुख ट्रेनें आज कैंसिल रहेंगी।

यह ट्रेनें होंगी कैंसिल

1. नई दिल्ली-अमृतसर

2. जालंधर एक्सप्रेस

3. नौचंदी एक्सप्रेस

4. नई दिल्ली-अंबाला कैंट

5. दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर

6. आनंद विहार मेमू

7. सहारनपुर मेमू

8. सहारनपुर पैसेंजर

9. मेरठ-खुर्जा।

यह रहेंगी डायवर्ट

इसके अलावा देहरादून से उज्जैन जाने वाली ट्रेन को टपरी से शामली रूट पर डायवर्ट किया गया हैं जबकि जन शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से तिलक ब्रिज होती हुई दिल्ली शाहदरा से शामली-टपरी रूट पर चलेगी। दोनों ही ट्रेनें मेरठ नहीं आएंगी।

पुलिया निर्माण के चलते सात घंटे का ब्लॉकेज लिया गया है। इस दौरान ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।

आरपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, मेरठ