हिमाचल और शिमला से भी ठंडा रहा मेरठ

मेरठ में गिरते पारे ने छूटा दी शहरवासियों की कंपकंपी

आने वाले दिनों में भी और नीचे जा सकता है पारा

Meerut । शीतलहर के बढ़ते प्रकोप ने थर्सडे को शहरवासियों को कंपकंपी छुटा दी। हालत यह रही है थर्सडे को मेरठ में कई हिल स्टेशन से ज्यादा सर्दी रही। जिससे मेरठ में अब शहरवासियों को पहाड़ों का एहसास होने लगा। जी हां थर्सडे को शहर के गिरते पारे को देखकर ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जो शिमला, हिमाचल प्रदेश, कुर्फी जैसे इलाकों के गिरते पारे सी नीचे मापा गया है। शाम होते होते जैसे ही सर्द हवाएं चलने लगी तो कोहरे ने भी शहरवासियों को अलाव जलाने के लिए मजबूर कर दिया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष ने बताया कि आने वाले सप्ताह में पारा और भी नीचे गिरने के आसार है। तकरीबन 15 साल बाद इतनी भीषण सर्दी दर्ज की जा रही है। कई इलाकों से भी कम मेरठ का तापमान दर्ज किया गया है।

पांच दिनों तक रहेगा कोहरा

थर्सडे को मेरठ का तापमान अधिकतम 20.1 मापा गया। न्यूनतम पारा 2.8 मापा गया, जोकि कई पहाड़ी इलाकों से भी नीचे रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले सप्ताह में पारा और भी नीचे जा सकता है, जिससे सर्दी के और भी बढ़ने के आसार हैं.अगले पांच दिनों तक लगातार कोहरा भी होने के आसार बताए जा रहे हैं, शाम होते ही कोहरा ज्यादा होगा।

पहाड़ी इलाकों से ठंडा मेरठ

शिमला 3 डिग्री

कुर्फी 7 डिग्री

देहरादून 8 डिग्री

हिमाचल प्रदेश 3 डिग्री

रुद्रपुर 12 डिग्री