डेब्यु से पहले चर्चा में आये अहान

सुनील शेट्टी के बेटे अहान भी अपनी बहन आथिया की तरह बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अमेरिका से एक्टिंग और फिल्म निर्माण की पूरी शिक्षा ली है। और वे अभी भी सलमान की अकेडमी में और ज्यादा ट्रेनिंग कर रहे हैं। अब उनका डेब्यु तो होते होते होगा लेकिन अहान उसके पहले ही चर्चा में आ गए हैं, और उनकी चर्चा की वजह है उनकी हॉट गर्ल फ्रेंड तान्या श्रॉफ जो मुंबई के एक बड़े बिजनेस मैन जय श्रॉफ की बेटी हैं। तान्या अपनी खुबसूरती और सोशल मीडिया पर पाप्युलैरिटी के लिए चर्चित हैं। उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तादात लाखों में है। अहान और तान्या स्कूल फ्रेंडस हैं और लगता है कि अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस भी हैं।

सलमान करेंगे आहान को लॉन्च

सुनने में तो यही आ रहा है कि बेटी आथिया की तरह सलमान खान सुनील शेट्टी के बेटे अहान को भी लॉन्च करने वाले है। यारो के यार कहे जाने वाले सलमान पहले ही आथिया को अपने दूसरे दोस्त आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली के साथ फिल्म हीरो में लॉन्च कर चुके हैं। हालाकि अभी ये घोषणा नहीं हुई है कि सलमान अहान को कब, किस फिल्म और किसके साथ लॉन्च करेंगे।

सुनील कके दोनों बच्चे प्यार में

वैसे फिलमों में शुरूआत के साथ ही सुनील शेट्टी के दोनों बच्चों की लव स्टोरी भी स्टार्ट हो चुकी है। जहां अहान की जिंदगी में तान्या की मौजूदगी की बात की जा रहीहै वहीं बेटी आथिया के बारे में भी कहा जा रहाहै कि वे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालाकि आथिया और अर्जुन दोनों ने ही इस बात को स्वीकार नहीं किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk