राज कुमार सिंह-(अफसर):

बिहार के आरा से लोकसभा सांसद राज कुमार सिंह यानी कि आरके सिंह 1975 बैच के बिहार काडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने अपने प्रशासनिक सेवा काल में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। यह केंद्रीय गृह सचिव भी रह चुके हैं। इन्होंने कानून की पढ़ाई भी की है।  

ये हैं पीएम मोदी के नौ रत्‍न,2 ख‍िलाड़ी,3 नेता,4 अफसर

सतपाल सिंह-(अफसर):

बागपत से सांसद सतपाल सिंह भी राज्यमंत्री बनाए गए हैं। सतपाल सिंह यह भारतीय पुलिस सेवा 1980 बैच के अफसर हैं। यह पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। आंध्रप्रदेश मध्यप्रदेश जैसे इलाकों में कई वर्षों तक अपनी सेवा देने वाले सतपाल सिंह ने नक्सल मुद्दों पर पीएचडी तक की है।

ये हैं पीएम मोदी के नौ रत्‍न,2 ख‍िलाड़ी,3 नेता,4 अफसर

केजे अल्फोंस-(अफसर):

राज्यमंत्रियों में शामिल नौकरशाहों में केजे अल्फोंस का नाम भी है। यह केरल काडर के 1979 बैच के आईएएस अधिकारी है। इनके छवि काफी सशक्त और काम काफी सराहनीय रहे हैं। जिसकी वजह से टाइम पत्रिका इन्हें 100 यंग ग्लोबल लीडर्स सूची में शामिल कर चुकी है। यह वकील भी हैं।

ये हैं पीएम मोदी के नौ रत्‍न,2 ख‍िलाड़ी,3 नेता,4 अफसर

हरदीप सिहं पुरी-(अफसर):

हरदीप सिहं 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अफसर रहे हैं। यह संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में और संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद निरोधी समिति के चैयरमैन पद पर भी रहे हैं। इसके अलावा यह ब्रिटेन और ब्राजील में भारत के राजदूत का पद भी संभाल चुके हैं।

 

ये हैं पीएम मोदी के नौ रत्‍न,2 ख‍िलाड़ी,3 नेता,4 अफसर

गजेंद्र सिंह शेखावत-(खिलाड़ी):

गजेंद्र सिंह शेखावत वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद है। वित्त मामलों में संसद की स्थायी समिति के सदस्य होने के अलावा यह बॉस्केटबॉल प्लेयर हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत राष्ट्रीय स्तर पर बॉस्केटबॉल खेलने के साथ ही बॉस्केबॉल इंडिया प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

ये हैं पीएम मोदी के नौ रत्‍न,2 ख‍िलाड़ी,3 नेता,4 अफसर

अनंत कुमार हेगड़े-(खिलाड़ी):

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा से सांसद अनंत कुमार हेगड़े भी नौ नए राज्यमंत्रियों में शामिल हैं। इन्होंने भी काफी कम उम्र में राजनीति के क्षेत्र में कदम रख दिए थ्ो। वह अब तक कई उच्च पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अनंत कुमार हेगड़े कोरियाई मार्शल आर्ट ताई क्वांडो के खिलाड़ी भी हैं।

ये हैं पीएम मोदी के नौ रत्‍न,2 ख‍िलाड़ी,3 नेता,4 अफसर

शिव प्रताप शुक्ला-(नेता):

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद शिव प्रताप शुक्ला भी मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाए गए हैं। इन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति शुरू कर दी थी। यह कइ कई सालों तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे हैं। 70 के दशक में राजनीति शुरू करने वाले शिव प्रताप ने भी कानून की पढाई की है।

ये हैं पीएम मोदी के नौ रत्‍न,2 ख‍िलाड़ी,3 नेता,4 अफसर

अश्विनी कुमार चौबे-(नेता):

बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे भी राज्यमंत्री बनाए गए हैं। अश्विनी कुमार चौबे ने 70 के दशक से राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया था। जिससे इन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए कई अहम पद संभाले हैं। हाल ही में अश्विनी कुमार चौबे ने एक किताब भी लिखी है।

ये हैं पीएम मोदी के नौ रत्‍न,2 ख‍िलाड़ी,3 नेता,4 अफसर

डॉ. वीरेंद्र कुमार-(नेता):

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार राजनीति के धुरंधर माने जाते हैं। इन्होंने दलितों व छात्र के हितों कई बडे आंदोलन चलाए हैं। नेशनल सोशल सिक्यूरिटी बोर्ड के चैयरमैन रह चुके डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बाल श्रम पर पीएचडी किया है। जिससे इन्हें डॉक्ट्रेट की उपाधि मिली है।

ये हैं पीएम मोदी के नौ रत्‍न,2 ख‍िलाड़ी,3 नेता,4 अफसर

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में लॉयर, शूटर, एक्टर से लेकर प्रोफेसर तक हैं शामिल

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk