70 की उम्र मे बॉडी बिल्डिंग

क्वींसलैंड की रहने वाली मेरी क्लेंटन की उम्र 70 वर्ष है। आप समझ रहे होंगे कि वो अपने काम से रिटायर होकर सारा दिन आराम से गुजारती होंगी। मेरी इस उम्र मे भी हफ्ते मे छह दिन जिम जाती हैं। उन्हें सादा खाना पसंद हैं। वह अपने राज्या के लिए 60 से भी ज्यादा बॉडी बिल्डिंग मेडेल जीत चुकी हैं। वह सुबह चार बजे उठ कर जिम जाती हैं। मेरी पिछले चार महीनों से सिडनी मे होने वाली बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप की तैयारी कर रही हैं। वह प्रोटीन डाइट पर रहती हैं। वह अपने खाने मे ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खाती हैं। उन्होंने बताया कि चार महीनों मे उन्होने चार किलो वजन कम किया है। वह अपनी दैनिक दिनचर्या को स्वस्थ रखना चाहती हैं।

देखें हैं सत्‍तर साल की दादी के डोले-शोले

40 सालों से कर रहीं हैं बॉडीबिल्डिंग

वह जब 30 साल की थीं तभी से उन्होंने बॉडी बिल्डिंग करना शुरु कर दिया। उन्हें बॉडी बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि वो सत्तर की उम्र मे भी खुद को फिट रखना चाहती है। उन्होंने कंपटीशन के हिसाब से अपने फिगर को तैयार किया है। उन्होंने बताया कि बिकिनी मे बॉडी बहुत ग्लैमरस लगती है। बॉडी बिल्डिंग मे 60 मेडेल जीतने के बाद क्लिंटन अब आस्ट्रेलियन टाइटल भी अपने नाम करना चाहती हैं। इसके लिए वो जिम में घंटो पसीना बहाती हैं। क्लिंटन अपने साथ की अन्य महिलाओं को भी एक्सासइज करने के लिए उत्साहित करती हैं। इतना ही नही वह उन्हे वजन उठा कर एक्सासाइज करने पर जोर डालती हैं।

देखें हैं सत्‍तर साल की दादी के डोले-शोले

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk