- सीएम की घोषणाओं के क्रियान्वयन पर की गई समीक्षा

- सीएम ने अधिकारियों को योजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

>DEHRADUN: सूबे के विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यो की समीक्षा के क्रम में मंडे को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरिद्वार जिले के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यो की समीक्षा की। इसमें मुख्यत: सीएम की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद प्रभारी सतपाल महाराज, काबिना मंत्री मदन कौशिक, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, ममता राकेश, प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

25 घोषणाओं में 17 पूर्ण हुए

बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि समीक्षा बैठक में विपक्षी दल के विधायक भी सम्मिलित हुए। प्रदेश का विकास सर्वोपरि है। हम सभी को मिलकर प्रदेश को आगे ले जाना है। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की 25 घोषणाओं में 17 पूर्ण हैं, जबकि 8 पर कार्य गतिमान है। रानीपुर की कुल 17 में 07 पूर्ण 05 गतिमान हैं। हरिद्वार क्षेत्र की 28 घोषणाओं में 11 पूर्ण 10 गतिमान हैं। भगवानपुर में 10 में से 10 पर कार्य गतिमान है। ज्वालापुर की 16 में 8 पूर्ण हैं जबकि 8 पर कार्य गतिमान है। झबरेड़ा की 5 में से 5 पूर्ण हैं। पिरान कलियर की 12 में से 02 पूर्ण व 10 गतिमान हैं। रुड़की की 20 में से 12 पूर्ण व 8 पर कार्य गतिमान है। खानपुर की 57 में से 42 पूर्ण हैं जबकि 13 पर कार्य गतिमान है। लक्सर की 29 में से 23 पूर्ण व 6 पर कार्य गतिमान है। मंगलौर की 9 में से 1 पर पूर्ण व 7 पर कार्य गतिमान है।

आश्रमों को हाउस टैक्स से मुक्त

इससे पहले बैठक में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस तरह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि चिकित्सालयों में चिकित्सक राजकीय अवकाश व रात्रि के समय भी उपलब्ध हों। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा के दौरान बताया गया कि आश्रमों में जहां व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होती हैं, वहां हाउस टैक्स मुक्त कर दिया गया है। धर्मशालाओं पर भी 3 गुना से कम करके 1 गुना टैक्स कर दिया गया है। जबकि आदर्श नगर, विवेक विहार में सीसी निर्माण के लिए 1.57 करोड़ रुपए की स्वीकृति की गई है

बॉक्स

2021 से पहले ट्रैफिक को हाईटैक सीसीटीवी लगेंगे

कुल 35 हैंडपम्प निर्माण के लिए टैंडर हो चुके हैं। हरिद्वार नगरीय पेयजल योजना के रखरखाव के लिए 2 करोड़ 20 लाख की डीपीआर बना रहे हैं। नमामि गंगा में दीनदयाल पार्क से चंडी पुल तक आस्था पथ का निर्माण। वेबकोस से 6 करोड़ रूपए की योजना है। वर्ष 2021 से पहले हरिद्वार में यातायात नियंत्रण के लिए हाईटैक सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 10 हाई मास्ट लाईट हो चुकी हैं, जबकि 10 और के लिए स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। आरती दर्शन के लिए एलईडी स्क्त्रीन का टेंडर कर रहे हैं। अमृत योजना के तहत जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा।