VARANASI: हॉकी वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित डालिम्स सनबीम जिला हॉकी लीग में मेघबरन एकेडमी ने शुक्रवार को लालमुनि एकेडमी को टाइ ब्रेकर में भ्-ब् से हरा कर फ‌र्स्ट पोजिशन हासिल की। सिगरा स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में खेल के क्भ्वें मिनट में मनीष ने गोल कर मेघबरन को क्-0 से आगे कर दिया। ब्0वें मिनट में लालमुनि एकेदमी के विनोद ने गोल कर स्कोर क्-क् कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्कोर कायम रहा। टाइ ब्रेकर में मेघबरन की ओर से अरविंद यादव, सोनू, सुनील तिवारी और मोनू ने तथा लालमुनि की ओर से सुमित सिंह, उत्तम सिंह और सुनील राजभर ने गोल किये। चीफ गेस्ट प्रदेश के खेल मंत्री नारद राय ने खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता यूपी हॉकी के महासचिव एवं खेल विभाग के संयुक्त निदेशक डा। आरपी सिंह ने की। यहां जिला ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप मधोक बाबा, डा। रघुराज सिंह, शम्स तबरेज शम्पू, नूर आलम और महेंद्र सिंह यादव, प्रभारी आरएसओ एसएस मिश्रा, इदरीस अहमद और प्रताप शंकर दुबे मेनली प्रेजेंट रहे।