RANCHI : जेसीआई रांची की महिला विंग की ओर से रांची क्लब के मल्टीपरपज हॉल में शनिवार से सावन सिंधारा शुरू हुआ जो 14 जुलाई तक चलेगा। इसका उद्घाटन कर सांसद संजय सेठ ने किया। इस अवसर सांसद ने कहा कि महिलाओं के उन्नति के बिना देश का विकास संभव नहीं है। महिला उद्यमी देश के विकास में पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं, यह हमारे राज्य और देश के लिए अच्छी बात है। संचालन नम्रता जैन ने किया। यहां अध्यक्ष राकेश जैन, महिला विंग की अध्यक्ष दीपा बंका, सचिव कंचन माहेश्वरी, रजनी धन्धानिया, खुशबू मोदी, राखी मंत्री, राधिका मोदी, मेघा चौधरी, सुनैना मंत्री, अनुराधा वर्मा, पायल बजाज, वर्षा रामसिसरिया, स्वेता माहेश्वरी, स्वाति जैन, आशा पोद्दार, स्वेता मोदी अन्य मौजूद थीं।

लगाए गए हैं 59 स्टॉल

सावन सिंधारा में टोटल 59 स्टॉल लगाए गए हैं। कई शहरों की महिला उद्यमी यहां एक से बढ़ कर एक उत्पाद लेकर पहुंचीं हैं। इसमें डिजाइनर साड़ी, सूट, सूट पीस, ज्वेलरी आइटम, फुटवियर, फूड प्रोडक्ट्स, वेस्टर्न वियर, डिजाइनर राखियां, होम डेकोर आदि की पूरी रेंज उपलब्ध है। खरीदरी के लिए स्टॉल सुबह 10 से रात 8.30 बजे तक खुले रहेंगे। प्रवेश नि:शुल्क है और साथ ही हर आगंतुक को एक डिस्काउंट बुकलेट मिलेगा जिसमें रांची के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान के डिस्काउंट कूपन हैं। प्रतिष्ठानों में खरीदारी कर हजारों के फायदे उठाये जा सकते हैं। यहां मुफ्त में मेहंदी भी लगायी जा रही है। इसके अलावा सावन क्वीन जैसी कई प्रतियोगिताओं के आयोजन भी होंगे। मेले में लजीज व्यंजन का भी लुत्फ़ उठाया जा सकता है ।